Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूं ही नहीं हेल्दी ब्रेकफास्ट कहलाता है Oats, रोजाना खाने से मिलते हैं 8 बेमिसाल फायदे

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 08:20 AM (IST)

    बात जब भी नाश्ते की आती है तो सबसे पहले मन में Oats का ही ख्याल आता है। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स खाने (Oats Benefits) से सेहत को कई फायदे मि ...और पढ़ें

    इन वजहों से रोज नाश्ते में खाएं ओट्स (Picture Credit- Freepik)
    इन वजहों से रोज नाश्ते में खाएं ओट्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Oats सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
    2. खासकर यह ब्रेकफास्ट का एक ईजी और हेल्दी ऑप्शन है।
    3. रोजाना नाश्ते में ओट्स खाने से सेहत कई फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओट्स (Oats Benefits) जिसे जई भी कहा जाता है, ये एक पौष्टिक साबुत अनाज है। इसमें फाइबर, प्रोटीन सहित कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करते हैं। सुबह के नाश्ते में ओट्स को दलिया, स्मूदी, ग्रेनोला या सलाद के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

    ओट्स का नाश्ता करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, इसके साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है। ये स्वास्थ्य को कई अन्य अनेक फायदे भी पहुंचाता है, तो आइए जानते हैं कि सुबह ओट्स का नाश्ता करने से स्वास्थ्य को अन्य कौन-कौन से फायदे मिलते हैं-

    एनर्जी मिलती है

    ओट्स धीमी गति से पचता है, जिससे शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती है। यह आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी से भरपूर बनाए रखता है, जिससे कामकाज करने की क्षमता बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें-  एक, दो या तीन? रोज कितने बादाम खाना है सही, यहां पढ़ें सही जवाब नहीं, तो हो जाएगा नुकसान

    फाइबर से भरपूर

    ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है,जो न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारता है। इससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

    कोलेस्ट्रॉल कम करता है

    ओट्स में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार आता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा टलता है।

    ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है

    ओट्स का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को विशेष लाभ मिलता है। यह अचानक होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    पाचन को बढ़ावा

    ओट्स में मौजूद सोल्यूबल और इंसोल्यूबल फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और गट हेल्थ भी बेहतर होती है।

    प्रोटीन का स्रोत

    ओट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर के टिश्यू रिपेयर की प्रक्रिया में सहायक होता है। इसलिए ये शाकाहारियों के लिए तो एक बेहतरीन विकल्प है।

    एंटीऑक्सीडेंट गुण

    ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे स्किन और बालों की सेहत बनी रहती है।

    वजन घटाने में सहायक

    प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओट्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे एक्स्ट्रा भोजन या स्नैक्स की आवश्यकता नहीं होती। इस तरह ये वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें-  भिगोकर खाने पर दोगुना फायदा पहुंचाते हैं ये 7 सीड्स, आज से भी बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा