Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पके ही नहींं कच्चे केले भी होते हैं सेहत के लिए वरदान, फायदे जान लिए तो बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 05:35 PM (IST)

    केले कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिन्हें खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। आमतौर पर लोग पके केले खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते ...और पढ़ें

    कच्चे केले खाने के गजब के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    कच्चे केले खाने के गजब के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. केले ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
    2. इन्हें खाने से सेहत को कईसारे फायदे मिलते हैं।
    3. सिर्फ पके ही नहीं कच्चे केले भी कई समस्याओं का समाधान होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पोषक तत्वों से भरपूर केले हमारी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। इन्हें खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को केला खाने की सलाह देते हैं। इन्हें खाने से दिल की सेहत दुरुस्त होती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। इसके अलावा सेहत के साथ ही केले त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाते हैं।

    आमतौर पर केले को पकाकर ही खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके केले की ही तरह कच्चे केले भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। इन्हें खाने से भी सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कच्चे केले के कुछ हैरान करने वाले फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  रोजाना एक कटोरी दही खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, इसलिए कहलाता है 'सुपरफूड'

    किडनी फंक्शन को सपोर्ट करे

    कच्चे केले हेल्दी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से किडनी की पूरी फंक्शनिंग में मदद मिलती है और ये किडनी के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

    पाचन में सहायता करे

    कच्चे केले डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसे खाने से ब्लोटिंग, कब्ज, दस्त और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    ब्लड प्रेशर बनाए रखे

    पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से कच्चे केले ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा कच्चे केले स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

    प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को बढ़ावा दे

    हेल्दी रहने के लिए गट हेल्थ का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है और आंत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोबायोटिक बैक्टीरिया बेहद जरूरी हैं। ऐसे में कच्चे केले इन गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन तंत्र और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

    मेटाबोलिज्म में सुधारे

    जरूरी पोषक तत्वों कच्चे केले फाइबर का भी अच्छा सोर्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन्हें खाने तेजी से कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    बालों और त्वचा को बनाए हेल्दी

    कच्चे केले विटामिन बी6 और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत होते हैं। ये दोनों ही विटामिन बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं।

    यह भी पढ़ें-  गुणों का भंडार है आपकी थाली में रखी गेहूं की रोटी, फायदे जान इससे दूरी बनाना छोड़ देंगे आप