Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Potato Benefits: सफेद नहीं लाल आलू खाना शुरू कर देंगे, अगर जान जाएंगे इसके ये 7 फायदे

    Updated: Sun, 26 May 2024 06:48 AM (IST)

    आलू कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू लाल रंग के भी होते हैं। ल ...और पढ़ें

    लाल आलू खाने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    लाल आलू खाने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लाल आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. यह हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    3. इसे खाने से स्किन की सेहत भी बेहतर रहती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Red Potato Eating Benefits: सब्जियों का राजा आलू हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे हम सब्जी, चिप्स, पकोड़े, आलू परांठे, आलू चाट, आलू सलाद और भी अन्य विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाते हैं। देखा जाए, तो हर घर में सबसे सामान्य सब्जी आलू ही होता है। इसका कारण है कि इसे किसी भी सब्जी में मिक्स करके बनाया जा सकता है। बहुत सारे लोगों को आलू की सब्जियां बहुत पसंद होती हैं, जिनमें बच्चों का तो पसंदीद होता है आलू। कोई भी सब्जी हो, बचचे उसमें आलू ही ढूंढते हैं।

    आलू का नाम आते ही हमेशा दिमाग में सफेद आलू का ही खयाल आता है। लेकिन आलू लाल भी होते हैं, जो बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लाल आलू एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जिसकी वजह से ही इसका रंग लाल होता है। ये आलू पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिससे हमें बहुत कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।आइए जानते हैं इनके बारे में।

    पोषक तत्वों से भरपूर

    लाल आलू में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे सामान्य स्वास्थ्य को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

    हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    लाल आलू में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है, जिससे हाइपर टेंशन, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

    red potato benefits

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: ब्लैक, ग्रीन टी नहीं अब सुबह-सुबह पिएं ब्लू टी, पूरे दिन एनर्जी से रहेंगे भरपूर

    पाचन क्रिया सुधरती है

    लाल आलू में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो कि पाचन क्रिया मजबूत बनाता है और गट हेल्थ को बढ़ावा देता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

    इम्युनिटी मजबूत बनाता है

    लाल आलू में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी हमारे इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद जिंक और कॉपर हमारे शरीर को किसी भी इंफेक्शन से बचाए रखता है।

    एनर्जी मिलती है

    कार्बोहाईड्रेट्स से भरपूर लाल आलू हमारे शरीर को एनर्जी देने वाला होता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रह सकतें हैं ।

    स्किन हेल्थ बेहतर होती है

    लाल आलू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हमारे स्किन हेल्थ को बढ़ावा देता है।

    मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त होती है

    लाल आलू में मौजूद विटामिन सी मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह मेमोरी पावर और ध्यान की शक्ति को बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें: क्यों खाने के लिए दाल-चावल हैं बेस्ट ऑप्शन? जानें उन्हें खाने के फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी