यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कई समस्याओं का सस्ता इलाज है Walk, 3 मिनट से लेकर 90 मिनट तक पैदल चलने से मिलते हैं अलग-अलग फायदे
हेल्दी रहने के लिए फिजिकली एक्टिन रहना बेहद जरूरी है। हालांकि रोज भी भागदौड़ और कामकाज के बीच घंटों कसरत करना नामुमकिन होता है। ऐसे में कुछ मिनट की वॉ ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। हालांकि, बिजी शेड्यूल और समय की कमी के चलते लोग अक्सर एक्सरसाइज आदि के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में वॉकिंग एक बढ़िया तरीका है, कम समय में खुद को हेल्दी और फिजिकली एक्टिव बनाए रखने का। यह एक्सरसाइज करने का सबसे सरल और सुलभ तरीका है, लेकिन फिर भी यह सेहत पर गहरा असर डालता है।
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने से लेकर मांसपेशियों को मजबूत और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने तक, पैदल चलने के फायदे भरपूर हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 3 मिनट से लेकर 90 मिनट तक, अलग-अलग समय अवधि की वॉक करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- घंटों की कसरत नहीं सिर्फ 11 मिनट की वॉक बनाएगी आपको फिट और हेल्दी, लंबा जीवन जीने के लिए आज से ही करें शुरू
दिन में 3 मिनट
3 मिनट की छोटी सैर लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकासन से छुटकारा दिला सकती है। यह मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है।
5 मिनट की वॉक
5 मिनट की आउटडोर वॉक नेचुरल रोशनी और ताजी हवा के संपर्क के कारण ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकती है और मूड में सुधार कर सकती है। प्रकृति में रहने से, भले ही थोड़े समय के लिए, तनाव कम हो सकता है और पूरी मेंटल हेल्थ में सुधार हो सकता है।
खबरें और भी
दिन में 5-10 मिनट
रोजाना 5-10 मिनट की सैर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है और समय के साथ हार्ट हेल्थ को थोड़ा बेहतर बना सकती है। इसकी वजह से तनाव और चिंता से राहत पाने में भी मदद मिलती हैं, जिससे तुरंत मानसिक ताजगी मिलती है।
डिनर के बाद 15 मिनट वॉक
भोजन के बाद 15 मिनट तक टहलने से पाचन में मदद मिल सकती है, ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर किया जा सकता है और एक्सट्रा कैलोरी बर्न कर वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। खाने के बाद टहलने से सुस्ती की भावना कम हो सकती है और मूड में सुधार हो सकता है।
30 मिनट बाद डिनर के बाद
खाने के बाद 30 मिनट की वॉक पाचन में काफी सुधार करती है और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है।
रोजाना 40 मिनट की वॉक
रोजाना 40 मिनट चलने से हार्ट हेल्थ से जुड़े बेहतरीन फायदे मिलते हैं। वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के लचीलेपन में सुधार होता है। यह चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों को काफी कम कर सकता है।
90 मिनट की वॉक
90 मिनट पैदल चलने से दिल से जुड़े लाभ, पर्याप्त कैलोरी बर्न और मांसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। लंबे समय तक सैर करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन को काफी हद तक कम कर किया जा सकता है।