Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Cooking Oil: खाना पकाने के लिए एक ही तेल पर न रहें निर्भर, ट्राई करें ये बेस्ट कुकिंग ऑयल्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 01:21 PM (IST)

    Best Cooking Oil सेहतमंद रहने के लिए केवल खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए केवल यही जरूरी नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि यह भी मायने ...और पढ़ें

    खाना पकाने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल्स
    खाना पकाने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Cooking Oil: भारतीय रसोई में खाना बनाने के लिए कई तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें सरसों, तिल, नारियल समेत कई अन्य तरह के तेल शामिल हैं। हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार, कुछ ऐसे तेल हैं, जो खाना पकाने के लिए सर्वोत्तम हैं। एक आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने अपने सोशल मीडिया पर आयुर्वेद के अनुसार खाना पकाने के लिए सर्वोत्तम तेलों के बारे में बताया है। आइये जानते हैं कि वह क्या कहती हैं।

    खाना पकाने के लिए तेल सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट्स में से एक है। जहां आम तौर पर लोग खाना पकाने के लिए सरसों और रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं जो लोग वजन घटाने वाले डाइट को फॉलो करते हैं वे ऐसे तेलों के इस्तेमाल से बचते हैं। इसके बजाय वे जैतून का तेल और अन्य प्रकार के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं।

    खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

    तिल का तेल - इस तेल में तीखेपन काफी तीखापन होता है, जिसकी वजह से तिल का तेल पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

    सरसों का तेल - सरसों का तेल अत्यधिक गर्म प्रकृति का होता है और डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। हालांकि, सोरायसिस, एक्जिमा और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    नारियल तेल - अगर आप बहुत ज्यादा कसरत करते हैं और जल्दी थक जाते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद सूदिंग इफेक्ट काफी फायदेमंद होते हैं और गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझने वाले लोगों के लिए अच्छा होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह तेल कारगर नहीं होगी।

    घी - खाना पकाने के लिए यह सबसे अच्छा माध्यम है और घी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। यह ब्लड, मांसपेशियों, हड्डियों और रिप्रोडक्टिव टिशूज को पोषण देता है। अगर आपको अत्यधिक पाचन संबंधी समस्याएं और लिवर डिजीज हैं, तो आपको घी का सेवन कम करना चाहिए।

    मूंगफली का तेल - अगर आपका डाइजेशन अच्छा है, तो मूंगफली के तेल का सेवन किया जा सकता है। मूंगफली का तेल वात को बढ़ाने वाला हो सकता है; इसलिए अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इसका कम ही इस्तेमाल करें।

    रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल - कैनोला, कुसुम, सूरजमुखी जैसे तेल रिफाइंड तेल में आते हैं और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    जैतून का तेल - जैतून का तेल सलाद में डालने के लिए बहुत अच्छा है, न कि नियमित खाना पकाने और तलने के लिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik