Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Remedies for Low BP: बीपी लो होने पर करें ट्राई करें ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत दिखेगा असर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 07:21 AM (IST)

    Remedies for Low BP ब्लड प्रेशर का हमारे दिल से सीधा कनेक्शन होता है। इसका हाई होना जितना खतरनाक है उतना ही लो होना भी। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो ...और पढ़ें

    Remedies for Low BP: लो ब्लड प्रेशर होने पर करें ये उपाय
    Remedies for Low BP: लो ब्लड प्रेशर होने पर करें ये उपाय

    HighLights

    1. जब ब्लड प्रेशर 90/60 से नीचे चला जाता है, तो इसे लो बीपी या हाइपोटेंशन कहते है।
    2. किन वजहों से होता है बीपी लो?
    3. ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies for Low BP: जिस तरह से ब्लड प्रेशर का हाई होना कई सारी परेशानियों की वजह बन सकता है वैसे ही ब्लड प्रेशर का लो होना भी सेहत के लिए खतरनाक है। बता दें कि स्वस्थ व्यक्ति का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80mm Hg होना चाहिए, लेकिन जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से नीचे चला जाता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। सेहत को चुस्त- दुरुस्त बनाए रखने के लिए ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये कभी लो तो कभी हाई हो जाता है। बीपी लो होने की एक सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होती है, इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें और कभी लो हो जाए, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय।  

    लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

    ब्लड प्रेशर लो होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

    - थकान

    - कमजोरी

    - बेचैनी

    - धुंधला दिखना

    - उलझन

    - ध्यान लगाने में परेशानी

    - मतली 

    - सिर चकराना

    - सांस लेने में परेशानी

    - धड़कन तेज होना

    बीपी लो होने पर आजमाएं ये उपाय

    हिमालयन नमक का ऐसे करें सेवन

    एक गिलास नॉर्मल पानी में 1/2 चम्मच हिमालयन नमक मिलाकर पीने से लो ब्लड प्रेशर में तुरंत राहत मिलती है। आयुर्वेद की मानें तो हिमालयन नमक हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हिमालयन नमक वात, पित्त और कफ तीनों तरह के दोषों को दूर करने में सक्षम है। 

    कैसे कंट्रोल रखता है ब्लड प्रेशर?

    दरअसल हिमालयन सेंधा नमक पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत होता है। जिस वजह से ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक होता है, तो अगर आपका या आपके परिवार में से किसी का ब्लड प्रेशर एकदम से लो हो जाए, तो इसके लिेए आप तुरंत इस नमक को पानी के साथ लें। ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने लगेगा। 

    हाइड्रेटेड भी रखता है ये नमक 

    हिमालयन नमक बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही हिमालयन नमक बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में बेहद असरदार है। 

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी