Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beta-Carotene Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी है बीटा-कैरोटीन और क्या है इसके फायदेमंद, जानें यहां

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 07:49 AM (GMT+05:30)

    Beta-Carotene Benefits शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में प्रोविटामिन्स की भी अहम भूमिका होती है बीटा-कैरोटिन भी उन्हीं में से एक प्रमुख तत्व है। ...और पढ़ें

    Beta Carotene Benefits: शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है बीटा-कैरोटीन
    Beta Carotene Benefits: शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है बीटा-कैरोटीन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Beta-Carotene Benefits: जब भी कभी खाने का जिक्र होता है तो सभी के मन में यह जानने की स्वाभाविक इच्छा होती है कि हमारे शरीर के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं। बीटा कैरोटीन एक ऐसा प्रोविटामिन है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ आंखों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

    बीटा कैरोटिन के स्त्रोत

    दरअसल बीटा कैरोटीन विटामिन ए का प्रोविटामिन यानी उसका शुरुआती रूप है। इसे केवल फलों और सब्जियों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। पीले या नारंगी फलों और सब्जियों जैसे- गाजर, सीताफल, संतरा, पके आम और पपीते में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसका कोई और विकल्प नहीं है इसलिए बच्चों में शुरू से ही हर तरह के फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की आदत विकसित करनी चाहिए। शाकाहारी लोगों की फूड हैबिट में ये चीज़ें सहजता से शामिल होती हैं लेकिन नॉनवेज खाने वाले इस मामले में थोड़े लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए नॉन-वेजिटेरियन लोगों को भी फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

    कैसे होता है फायदेमंद

    - बीटा-कैरोटीन में पाए जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं।

    - यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाव में मददगार होता है।

    - यह आंखों की दृष्टि के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसकी कमी की वजह बच्चों में नाइट ब्लाइंडनेस (रतौंधी) की समस्या हो सकती है।

    - बीटा कैरोटीन युक्त फलों और सब्जियों का नियमित सेवन ब्लडप्रेशर की संतुलित रखता है और यह दिल की बीमारियों से भी बचाव करता है। साथ ही विटामिन सी और ई के साथ मिलकर यह कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।

    - विटामिन ए का प्रोविटामिन होने की वजह से बीटा कैरोटीन त्वचा को सनबर्न, सिरोसिस और विटलिगो जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

    - आमतौर पर स्वस्थ खानपान से शरीर को पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन मिल जाता है, वैसे तो यह सप्लीमेंट के रूप में भी उपलब्ध होता है लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नुकसानदेह साबित होता है।

    -बेहतर होगा कि भरपूर मात्रा में पीले-नारंगी फलों और सब्जियों का सेवन करें और हमेशा स्वस्थ रहें।

    (डॉ. वसुंधरा सिंह, न्यूट्रिशनिस्ट, AIIMS से बातचीत पर आधारित)  

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी