यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Body Detox Symptoms: शरीर में नजर आ रही हैं अगर ये परेशानियां, तो समझ जाएं आपकी बॉडी को है डिटॉक्स की जरूरत
Body Detox Symptoms जब बॉडी में बहुत ज्यादा विषाक्त पदार्थ जमा हो जाएं तो शरीर में कई सारे बदलाव नजर आते हैं जो इशारा करते हैं कि अब बॉडी को डिटॉक्स क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Body Detox Symptoms: शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए सिर्फ बाहरी तौर पर ही उसे साफ और स्वच्छ रखना जरूरी नहीं, बल्कि अंदरूनी साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है। जिसे डिटॉक्सिफिकेशन कहा जाता है। इसमें शरीर के अंदर जमी गंदगी को अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाला जाता है। जिसके बाद बॉडी के सभी अंग सही तरीके से अपना काम कर पाते हैं। शरीर रिफ्रेश और चार्ज हो जाता है। बीमारियां नहीं होती और आप लंबे समय तक हेल्दी जीवन जी सकते हैं। लेकिन डिटॉक्सिफिकेशन सिर्फ एक बार करना काफी नहीं होता, बीच-बीच में आपको इसे करते रहना चाहिए हेल्दी बने रहने के लिए।
संकेत जो बताते हैं बॉडी को है डीटॉक्स की जरूरत
1. हर वक्त थकान महसूस होना
अगर आप दिनभर थकान महसुस होती रहती है जिसके चलते आपका रूटीन वर्क प्रभावित हो रहा है। इसे दूर करने में चाय-कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स भी कुछ खास काम नहीं आ रहे, तो हो सकता है आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत हो। बॉडी को डिटॉक्स करने के कई तरीके हैं जिसमें से एक है हर्बल ड्रिंक्स का सेवन। जिससे शरीर की गहाई से सफाई हो जाती है। डिटॉक्सीफिकेसन के बाद बॉडी हल्की फील होती है और एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है।
2. वजन कम न होना
वजन घटाने की हजार कोशिशें कर-करके थक चुके हैं तो ये भी इशारा करता है कि आपकी बॉडी टॉक्सिन्स से भर चुकी है। तो सबसे पहले बॉडी में जमा हुए अपशिष्ट पदार्थों को निकालें फिर वजन कम करने का प्रोसेस शुरु करें। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए हफ्ते में एक दिन व्रत रखें, हेल्दी खाएं जिसमें फल और सब्जियां खासतौर से शामिल हों और इसमें कुछ खास तरह के योग भी आपकी मदद कर सकते हैं।
3. कब्ज होना
कब्ज होने का मतलब ही है पाचन तंत्र में गड़बड़ी। जिसके लिए फाइबर रिच डाइट और खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन इसके बावजूद भी अगर कब्ज की समस्या बनी हुई है, तो ये इशारा है बॉडी को डिटॉक्स करने का। तो अपने कोलन को डिटॉक्स करने के लिए हर्बल ड्रिंक्स पिएं, कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें और हेल्दी खाने पर फोकस करें।
खबरें और भी
4. नींद न आना
शरीर में जब बहुत ज्यादा टॉक्सिक जमा हो जाते हैं तो ये मेलाटोनिन के स्तर को कम करके आपके नेचुरल सर्कल में बाधा डालते हैं, जिससे वक्त बेवक्त नींद आती रहती है या फिर आती ही नहीं। डिटॉक्सिफिकेशन से ये नेचुरल प्रक्रिया बहाल हो जाती है, जिससे नींद अच्छी आती है।
5. सूजन
सूजन की समस्या तब होती है जब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भोजन या बहुत ज्यादा चीनी और फैट वाले भोजन को सही तरीके से पचा नहीं पाता। जिससे आपकी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। शरीर को डिटॉक्स करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आंतें फिर से हेल्दी हो जाती है।
बॉडी डिटॉक्स के फायदे
- बॉडी को डिटॉक्स करने से ब्लड प्यूरीफाई हो जाता है।
- मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।
- अच्छी भूख लगती है।
- इसके अलावा हार्मोन संतुलन, नींद में सुधार, पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत करने जैसे फायदे भी मिलते हैं।
Pic credit- freepik