Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हड्डियों को बनाना है लोहे जैसा मजबूत, तो शरीर में कभी न होने दें इन पोषक तत्वों की कमी

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 07:25 AM (IST)

    हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ख्याल रखें। खान-पान में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियां तेजी से कमजोर होन ...और पढ़ें

    मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी हैं ये 8 पोषक तत्व (Picture Courtesy: Freepik)
    मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी हैं ये 8 पोषक तत्व (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हड्डियों की मजबूती के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद जरूरी हैं।
    2. पोषक तत्वों की कमी से हड्डियां आसानी से टूटने लगती हैं।
    3. खान-पान में सुधार करके इन पोषक तत्वों की सही मात्रा को बरकरार रखा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bone Health: हड्डियों को हेल्दी बनाएं रखने के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान कर हमेशा क्रियाशील बनाए रखते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन-डी, मैग्नीशियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व महत्वपूर्ण हैं।

    इनकी कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस, फ्रैक्चर और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इन पोषक तत्वों का नियमित सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। ये उम्र बढ़ने पर हड्डियों संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर, हड्डियों के समुचित विकास में मदद करते हैं। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूती और विकास में मदद करने वाले इन पोषक तत्वों के बारे में।

    हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्व

    • कैल्शियम- कैल्शियम हड्डियों के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण मिनरल है, जो उनके डेनसिटी और मजबूती को बनाए रखता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। इसे दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियों और सोयाबीन से प्राप्त किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: कमजोर होती हड्डियों में नई जान भर देंगे ये उपाय, आज से ही कर लें रूटीन में शामिल

    • विटामिन-डी- विटामिन-डी, शरीर में कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को बढ़ावा देता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। सूरज की रोशनी, मछली, अंडे, और फोर्टिफाइड अनाज विटामिन-डी के अच्छे स्रोत हैं
    • फॉस्फोरस- फॉस्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों की डेनसिटी और मजबूती को बनाए रखता है। इसे मांस, मछली, अंडे, और अनाज से प्राप्त किया जा सकता है।
    • मैग्नीशियम- मैग्नीशियम,कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों में मिनरल बैलेंस को बनाए रखता है और मांसपेशियों के फंक्शन को भी बढ़ावा देता है। नट्स, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
    • प्रोटीन- हड्डियों के टिश्यूज की मरम्मत और निर्माण में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी में हड्डियों का लचीलापन और मजबूती को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसकी पूर्ति के लिए दाल, मांस, डेयरी उत्पादों का सेवन फायदेमंद है।
    • विटामिन-के- विटामिन-के हड्डियों में कैल्शियम को बांधने में सहायक है। इसकी कमी से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है। इसे हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे केल, पालक और ब्रॉकली में पाया जा सकता है।
    • जिंक- जिंक,हड्डियों के विकास और मरम्मत में सहायक है। जिंक के लिए नट्स, साबुत अनाज, मांस और बीज उत्तम स्रोत हैं।
    • विटामिन-सी- विटामिन-सी शरीर में कोलेजन का निर्माण करता है, जो हड्डियों के लचीलेपन के लिए जरूरी है। संतरे,नींबू, आंवला और अमरूद से इनकी पूर्ति की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: 45 के बाद महिलाओं में बढ़ जाता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, Dr. ने बताया कैसे बचें

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।