Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है लौकी का जूस, रोजाना पीने से मिलते हैं 5 बेमिसाल फायदे

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 11:29 AM (IST)

    रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना हेल्दी आदतों में से एक है। ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाता ह‍ै। आज हम आपको लौकी का जूस पीने के फायदों के बारे में ...और पढ़ें

    लौकी का जूस पीने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    लौकी का जूस पीने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. रोजाना लौकी का जूस पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।
    2. इससे वेट लॉस में भी मदद म‍िलती है।
    3. गर्मी में ये शरीर को ठंडा रखता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो दुनिया भर के ज्यादातर हिस्सों में उगाई जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी, ये हर सीजन के ल‍िहाज से बेस्‍ट है। भारत में लौकी की सब्‍जी बेहद पसंद की जाती है। आपका इसका कोफ्ता, रायता, खीर, हलवा और बर्फी बनाकर भी खाते ही होंगे। ये हर रूप में आपको फायदा पहुंचाती है।

    आज हम आपको लौकी का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मियों के मौसम में अगर रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पी लि‍या जाए तो इससे सेहत को कई फायदे म‍िल सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए सब कुछ जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    वेट लॉस में फायदेमंद

    अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना चाह‍िए। इससे आपको एक ही महीने में फर्क मालूम पड़ने लगेगा। लौकी के जूस में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ओवरइटिंग से बचा जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।

    शरीर को करे डिटॉक्स

    लौकी का जूस हमारी बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। खाली पेट इसे पीने से लि‍वर और किडनी को सेहतमंद रखा जा सकता है। इसे खून भी साफ होता है।

    खबरें और भी

    पेट की समस्याओं से द‍िलाए राहत

    अगर आप एसिडिटी, कब्ज या गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो लौकी का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका शांत और ठंडक देने वाला गुण पेट की जलन और सूजन को कम करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है।

    हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

    लौकी में पोटैशियम की अच्‍छी खासी मात्रा पाई जाती है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इस जूस को पीते हैं तो इससे दिनभर आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

    शरीर को पहुंचाए ठंडक

    गर्मियों में लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। इससे लू से भी बचाव होता है। यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

    लौकी का जूस कैसे बनाएं?

    लौकी को छील कर धो लें और उसे छोटे पीस में काट लें। अब एक ब्‍लेंडर में लौकी के साथ पुदीने की पत्ती मिलाएं और ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर म‍िलाकर अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लें। आप चाहें तो बर्फ भी मिला सकते हैं। हालांक‍ि ये पूरी तरह से ऑप्‍शनल है।

    यह भी पढ़ें: बेकार समझकर फेंक देते हैं लौकी के बीज तो अब न करें गलती, यहां जानें इसके 6 बेमिसाल फायदे

    यह भी पढ़ें: Lauki ke Benefits: अगर आप भी लौकी खाने के नाम से बनाते हैं मुंह, तो जान लें गर्मी में इसे खाने से मिलने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।