यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रा फैट बिगाड़ सकता है आपका फिगर, कम करने के लिए रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये काम
ब्रा के बाहर लटकती चर्बी आपका कॉन्फिडेंस मिट्टी में मिला सकती है। इसकी वजह से बॉडी फिगर भी बेडौल लगने लगता है। महिलाओं में यह परेशानी ज्यादा देखने को ...और पढ़ें

HighLights
- ब्रा फैट पीठ और पेट के पास के हिस्से में जमा फैट को कहते हैं।
- ब्रा फैट ज्यादा बढ़ जाए, तो शरीर की बनावट अजीब लग सकती है।
- इस फैट को कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज असरदार साबित हो सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रा फैट, जिसे अक्सर "ब्रा बल्ज" या "बैक फैट" (Bra Fat) के रूप में भी जाना जाता है, वह एक्स्ट्रा फैट होता है, जो ब्रा के आसपास वाले हिस्से जमा हो जाता है। यह आमतौर पर पीठ, कंधों और बगल के आसपास दिखाई देता है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।
खासकर उन महिलाओं में जिनका वजन ज्यादा होता है या जिनकी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटीज की कमी होती है (Upper body slimming tips)। ब्रा फैट न केवल शारीरिक रूप से असुविधाजनक हो सकता है, बल्कि यह आत्मविश्वास को भी कम कर सकता है। हालांकि, सही एक्सरसाइज (Bra Fat Workout) और हेल्दी डाइट के जरिए इसे कम किया जा सकता है।

(Picture Courtesy: Freepik)
ब्रा फैट को कम करने के लिए 4 एक्सरसाइज (How to reduce bra fat)
पुश-अप्स (Push-Ups)
पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो छाती, कंधों और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह ब्रा फैट को कम करने में भी मददगार होता है, क्योंकि यह ऊपरी शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है।
- कैसे करें- जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के नीचे रखें। शरीर को सीधा रखते हुए हाथों पर दबाव डालकर ऊपर उठें और फिर नीचे आएं।
- सेट- शुरुआत में 10-12 पुश-अप्स के 3 सेट करें।
यह भी पढ़ें: बाजू की लटकती चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना किसी झिझक पहन पाएंगी स्लीवलेस टॉप्स
खबरें और भी
प्लैंक (Plank)
प्लैंक एक कोर एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर, विशेष रूप से पेट, पीठ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह ब्रा फैट को कम करने और शरीर को टोन करने में मदद करता है।
- कैसे करें- जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और कोहनियों को कंधों के नीचे रखें। शरीर को सीधा रखते हुए पैरों की उंगलियों और कोहनियों पर संतुलन बनाएं।
- सेट- 30 सेकंड से 1 मिनट तक प्लैंक करें और 3 बार दोहराएं।
डंबल रो (Dumbbell Rows)
डंबल रो एक्सरसाइज पीठ और कंधों की मांसपेशियों को टारगेट करती है। यह ब्रा फैट को कम करने और पीठ को मजबूत बनाने में मदद करती है।
- कैसे करें- एक बेंच पर एक हाथ और घुटने को टिकाएं, दूसरे हाथ में डंबल पकड़ें। डंबल को ऊपर की ओर खींचें और फिर नीचे लाएं।
- सेट- 12-15 रिपीटिशन के 3 सेट करें।
साइड प्लैंक (Side Plank)
साइड प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पीठ, कमर और बगल की चर्बी को कम करने में मदद करती है। यह ब्रा फैट को कम करने के लिए बहुत असरदार है।
- कैसे करें- एक तरफ लेट जाएं और कोहनी को कंधे के नीचे रखें। शरीर को सीधा रखते हुए ऊपर उठें और बैलेंस बनाएं।
- सेट- 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें और दोनों तरफ 3 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें: Thigh Fat को मक्खन की तरह पिघला देंगे ये 6 योगासन, जांघों की एक्स्ट्रा चर्बी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कम
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।