यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Brain Health: अगर हो गई है दिमाग की बैटरी डाउन, तो ये आदतें इसे फौरन कर देंगी रिचार्ज
दिमागी थकावट एक आम समस्या हो गई है जिस वजह से कई लोग परेशान रहते हैं। इस कारण से काम पर ध्यान लगाने में दिक्कत होती है और हमारी प्रोडक्टिविटी भी कम हो ...और पढ़ें

HighLights
- अधिक जानकारी व काम की वजह से हमारा दिमाग थकावट का शिकार हो सकता है।
- दिमाग को तेज बनाने के लिए ब्रेन एक्टिविटीज की मदद ले सकते हैं।
- भरपूर नींद और हेल्दी डाइट दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brain Health: हमारा खान-पान और हमारी रहन-सहन की आदतें ऐसी हो चुकी हैं कि हमारे दिमाग की अलर्टनेस कम होती जा रही है। इसके अलावा, इंटरनेट की वजह से चारों तरफ से मिल रही जानकारी और हसल कल्चर की वजह से दिमागी थकावट, एक आम समस्या बनती जा रही है। इस कारण से ब्रेन फॉग, एंग्जायटी, स्ट्रेस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसी आदतें शामिल करें, जिनसे हमारे दिमाग तेज बनें और इसकी थकावट कम हो।
मेडिटेशन
मेडिटेशन करना हमारे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके दिमाग को रेस्ट मिलता है और स्ट्रेस कम होने की वजह से फोकस भी बेहतर होता है। इसके अलावा, मेडिटेशन एंग्जायटी, डिप्रेशन आदि को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज 15 मिनट मेडिटेशन करें।
यह भी पढ़ें: नाश्ते में ओट्स को शामिल करना बन सकता है आपकी सेहत के लिए वरदान, जानें इससे होने वाले फायदे
नींद पूरी करें
नींद की कमी की वजह से हमारे दिमाग की अलर्टनेस कम हो जाती है। इससे स्ट्रेस बढ़ता है और दिमाग तेज काम नहीं कर पाता। इसके अलावा, नींद की कमी की वजह से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए, रोज 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। इससे आपके दिमाग को आराम करने का मौका मिलेगा और दिमाग तेज बनेगा।
हेल्दी डाइट
आपकी डाइट आपके दिमाग को भी प्रभावित करता है। प्रोसेस्ड फूड आइटम्स आपकी याददाश्त कमजोर बनाते हैं, जिस वजह से दिमाग की सजगता भी कम होती है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करें, जो आपके दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं।
खबरें और भी
एक्सरसाइज करें
एक्सरासाइज आपको हेल्दी रहने में मदद करने के अलावा, आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन्स भी रिलीज करता है। जिससे मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस कम होता है। स्ट्रेस कम होने से हमारा दिमाग बेहतर काम करता है। इसलिए, रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
मल्टी टास्किंग न करें
हमारे वर्क कल्चर में मल्टी टास्किंग करने को काफी सराहा जाता है। इसके अलावा, टाइम कम और काम अधिक होने की वजह से भी लोग एक साथ कई काम कर रहे होते हैं। इससे आपका अटेंशन कम होता है, साथ ही स्ट्रेस भी बढ़ता है। इसलिए मल्टी टास्किंग करने से बचें और कोशिश करें एक समय पर एक ही काम करें, जिससे आपका सारा ध्यान एक जगह ही रहेगा और आपको कंफ्यूजन भी नहीं होगी। इससे दिमाग को थकावट भी कम महसूस होगी।
मेंटल एक्सरसाइज
हमारी लाइफ में टेक्नोलॉजी की वजह से हमें ज्यादा कुछ याद रखने की जरूरत नहीं होती है। इस वजह से भी हमारे अटेंशन और याददाश्त पर असर पड़ता है। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन, ब्रेन टीजर, पजल जैसी मेंटल एक्सरसाइज कर सकते हैं। इनकी मदद से आपके दिमाग की एक्सरसाइज होगी और आपका दिमाग भी तेज होगा।
यह भी पढ़ें: बिना किसी आहट के आता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक, इन तरीकों से करें बचाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik