Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Constipation: इन 5 चीजों के सेवन से आप चंद दिनों में पा सकते हैं कब्ज से छुटकारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 10:57 AM (IST)

    Constipation अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना दूध के साथ इसबगोल का सेवन करें। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास दूध में 2 चम्मच इ ...और पढ़ें

    Constipation: इन 5 चीजों के सेवन से आप चंद दिनों में पा सकते हैं कब्ज से छुटकारा
    Constipation: इन 5 चीजों के सेवन से आप चंद दिनों में पा सकते हैं कब्ज से छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Constipation: खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, कब्ज समेत कई बीमारियां दस्तक देती हैं। जानकारों की मानें तो आजकल कब्ज की समस्या आम हो गई है। जंक फूड का अत्यधिक सेवन, तनाव, चाय या कॉफी का अधिक सेवन, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, लंबे समय तक भूखे रहना, नियमित अंतराल पर उपवास करना, दवाओं का अत्यधिक सेवन, आलस, भोजन को चबाकर न खाना, थायरॉयड हार्मोन का कम उत्सर्जन आदि कब्ज की समस्या के प्रमुख कारण हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को पाचन संबंधी परेशानी होती है। आसान शब्दों में कहें तो पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है। लंबे समय तक कब्ज रहने से व्यक्ति को बवासीर की भी समस्या हो जाती है। अतः कब्ज होने पर डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

    इसबगोल

    अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना दूध के साथ इसबगोल का सेवन करें। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास दूध में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन करें। अगर आप दूध पसंद नहीं करते हैं, तो सामान्य पानी के साथ भी इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    नींबू

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कब्ज की समस्या को दूर करने में नींबू भी फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। आप चाहे तो दिन में दो बार नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

    घी

    दादी-नानी हमेशा सेहतमंद रहने के लिए घी खाने की सलाह देती हैं। घी के सेवन से कब्ज में भी आराम मिलता है। इसके लिए सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से कब्ज की समस्या से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाता है।

    खबरें और भी

    सेब

    डॉक्टर हमेशा कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए रोजाना एक या दो सेब जरूर खाएं। सेब खाने से न केवल कब्ज, बल्कि अन्य बीमारियों में भी फायदा मिलता है।

    पपीता

    पाचन तंत्र के लिए पपीता किसी औषधि से कम नहीं है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना पपीता का सेवन करें। पपीता में भी फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से कब्ज में आराम मिलता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।