Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coffee: ज्यादा कॉफी पीना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, जानें कैफीन की अधिक मात्रा से होने वाले नुकसान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 05:21 PM (IST)

    सुबह फ्रेश महसूस करने के लिए हम कॉफी पीना अधिक पसंद करते हैं लेकिन अगर आप इसे काफी अधिक मात्रा में पीते हैं तो आपको इससे होने वाले काफी नुकसानों का सा ...और पढ़ें

    ज्यादा कॉफी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान
    ज्यादा कॉफी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान

    HighLights

    1. कॉफी पीने से आप सुबह फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
    2. कैफीन की मात्रा अधिक होने से एंग्जायटी और इन्सोमनिया की समस्या हो सकती है।
    3. इसकी वजह से डिहाइड्रेशन और बार-बार यूरीनेट करने की परेशानी भी हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Caffeine: सुबह उठते ही हम कुछ ऐसा पीना चाहते हैं, जिससे हम फ्रेश महसूस करें और अपने दिन के लिए एक्टिव हो जाएं। कई लोगों की इस जरूरत को कॉफी पूरी करती है, जो एक हेल्दी ऑप्शन माना जा सकता है। लेकिन यह नुकसानदेह तब बन जाता है, जब इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है। कई लोग दिन में कई बार कॉफी पीना पसंद करते हैं। इस वजह से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप दिनभर में कई बार कॉफी पीते हैं या इसे हेल्दी मानते हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैफीन की मात्रा बढ़ने की वजह से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं।

    इन्सोमनिया

    कैफीन की अधिक मात्रा से होने वाली सबसे आम परेशानियों में से एक इन्सोमनिया है। सुबह कॉफी पीने से नींद भागती है, तो रात को यह कैसे आपको सोने दे सकती है। इसलिए जब तक शरीर में कैफीन मौजूद रहता है, तब तक नींद नहीं आती है। कैफीन आपके शरीर में 7-9 घंटे तक रहता है, इसलिए दोपहर के बाद कॉफी बिल्कुल न पीएं। इससे आपको रात में नींद न आने की या नींद बार-बार टूटने की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: दिल को हेल्दी रखने में मददगार हैं क्रूसिफेरस सब्जियां, जानें किन सब्जियों को करें डाइट में शामिल

    एंग्जायटी

    कैफीन आपके दिमाग की एलर्टनेस को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए इसकी मात्रा अधिक होने पर दिमाग हाइपर एलर्ट हो जाता है और नर्वसनेस होने का खतरा रहता है। कई बार इसकी डोज अधिक होने की वजह से जिट्रीनेस, हाथ-पैर कांपने और एंग्जायटी के लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

    डिहाइड्रेशन

    कैफीन नेचर में डाइयूरेटिक होता है, जो आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट बना सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से सिर दर्द, चक्कर आना, ड्राई स्किन और पाचन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अधिक मात्रा में कैफीन की मात्रा अधिक होना हानिकारक हो सकता है।

    खबरें और भी

    बार-बार यूरिनेट करना

    कैफीन की मात्रा अधिक होने की वजह से ब्लैडर हाइपर एक्टिव हो सकता है। इस कारण से बार-बार यूरिनेट करने की इच्छा हो सकती है। आमतौर पर यह समस्या बुजुर्ग लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन यह जवान लोगों के साथ भी हो सकती है। इसलिए कैफीन की मात्रा कंट्रोल करें।

    कैफीन की लत लग सकती है

    आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों को रोज कॉफी पीनी ही होती है। अगर न मिले, तो उन्हें परेशानी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कैफीन अधिक मात्रा में पीने की वजह से आपको इसकी लत सकती है, जिसके न मिलने पर विड्रॉल सिमटम्स भी नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में रहना चाहते हैं फिट, तो इन टिप्स को करें अपने रूटीन में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik