Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Calcium: कमजोर हड्डियां कर सकती हैं आपको जीवन की दौड़ में पीछे, इन फूड आइटम्स के करें कैल्शियम की कमी दूर

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 11:56 AM (IST)

    क्या आपके साथ अक्सर मसल क्रैंप या हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है? अगर हां तो हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है। इसकी वजह से आप ...और पढ़ें

    कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं ये फूड आइटम्स
    कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं ये फूड आइटम्स

    HighLights

    1. कैल्शियम हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक है।
    2. इसकी कमी की वजह से मांसपेशियों, हड्डियों और नर्वस में परेशानी हो सकती है।
    3. सालमन, दूध, दही और बादाम जैसे फूड आइटम्स के इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Calcium-Rich Foods: हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन, हमारी खान-पान की खराब आदतों और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ही हम किसी न किसी पोषक तत्व की कमी का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक कैल्शियम है, जिसकी कमी की वजह से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती है। कैल्शियम आपके शरीर में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह केवल आपकी हड्डियों को ही नहीं बल्कि आपकी मांसपेशियों को मूव करने, ब्लड क्लॉट करने में, नर्व सिग्नलिंग और दिल को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

    हालांकि, इसकी कमी की वजह से सबसे ज्यादा हमारी हड्डियां और दांत प्रभावित होते हैं। लेकिन इसके साथ ही, यह आपकी मांसपेशियों, दिल और दिमाग पर भी काफी असर डालता है। इसलिए इसकी कमी से बचाव करना, आपकी बेहतर सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। आपका शरीर कैल्शियम खुद से नहीं बना सकता, इसलिए इसकी कमी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करने की जरूरत है, जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाए। आइए जानते हैं, किन फूड आइटम्स की मदद से आप अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: आपके बच्चे के विकास में बाधा बन सकती है विटामिन-डी की कमी, जानें कैसे करें इससे बचाव

    दूध (Milk)

    दूध कैल्शियम के सबसे बेहतर स्त्रोतों मे से एक है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आप लैक्टोस इंटोलिरेंट हैं, तो भी आप प्लांट बेस्ड दूध, जैसे- सोया मिल्क या आल्मड मिल्क को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दूध केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि प्रोटीन का भी बेहतर स्त्रोत है।

    दही (Yoghurt)

    दही में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे रोज अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आप कैल्शियम के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स की मात्रा भी पूरी कर पाएंगे। दही में मौजूद प्रोबायोटिक आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाता है, जिस कारण से आपकी पाचन क्रिया सुचारू तरीके से काम करती है और खाने का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है। इसलिए दही को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    खबरें और भी

    सालमन (Salmon)

    सालमन में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती। साथ ही, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए इसे खाना आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    बादाम (Almond)

    बादाम आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। इस छोटे से ड्राई फ्रूट में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही इसमें अन्य पोषक तत्व, जैसे- प्रोटीन, विटामिन-ई और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थय के लिए काफी जरूरी होते हैं।

    यह भी पढ़ें: आपकी जान ले सकती है विटामिन-के की कमी, इसलिए न भूलें इन फूड्स को खाना

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik