यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Calcium Rich Foods: बच्चे को पसंद नहीं है दूध पीना, तो इन चीजों से करें कैल्शियम की कमी दूर
Calcium Rich Foods बच्चों के विकास में कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। यह हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है। इसलिए बच्चों के लिए दूध स ...और पढ़ें

HighLights
- सोया मिल्क कैल्शियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
- ओट्स में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- दही में भी काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Calcium Rich Foods: ज्यादातर बच्चों को दूध पसंद नहीं होता। बच्चे दूध पीने में बहुत आना कानी करते हैं, इसलिए दूध की कमी पूरी करने के लिए पेरेंट्स अन्य चीजों का बच्चों की डायट में शामिल कर सकते है। बच्चे के विकास में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। इससे दांतों और हड्डियों का विकास होता है।
जब बच्चा एक साल का हो जाता है, तो मां बच्चे को गाय या भैंस का दूध देना शुरु कर देती हैं, लेकिन कई बार बच्चे को दूध का टेस्ट पसंद नहीं आता और वे इसे नहीं पीते। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है , आप बच्चे की डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।
सोया मिल्क
सोया मिल्क कैल्शियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर बच्चे को दूध का टेस्ट नहीं पसंद, तो सोया मिल्क दे सकते हैं। इसमें आयरन, फाइबर आदि भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
ओट्स
ओट्स में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आधा कप ओट्स के सेवन से करीब 200 mg कैल्शियम मिलता है। साथ ही इसमें प्रौटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-B भी पाया जाता है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। ओट्स का उपमा बनाकर बच्चे को दिया जा सकता है।
खबरें और भी
बादाम
बादाम कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम बादाम में कम से कम 250mg पाया जाता है। इसलिए बच्चे को रोजाना बादाम खाने को दें। चाहें तो बच्चे को बादाम का हलवा भी दे सकते हैं।
रागी
रागी भी कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम रागी में करीब 340mg कैल्शियम पाया जाता है। बच्चे को रागी बॉल्स और सांबर, रागी केक या लड्डू भी बना कर दे सकते हैं।
दही
इसके अलावा दही में भी काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर बच्चा दूध नहीं पीता है, तो आप दही खिला सकते हैं। आप उसे दही की लस्सी भी पिला सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik