Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पैरों में मौजूद Calf Muscles को क्यों कहते हैं शरीर का दूसरा दिल, जानें इसे हेल्‍दी रखने के 5 तरीके

    Updated: Mon, 12 May 2025 03:12 PM (IST)

    हमारे शरीर में मौजूद काफ मसल्स को दूसरा दिल कहा जाता है जो पैरों के निचले हिस्से में होते हैं। ये गैस्ट्रोकनिमियस और सोलियस मांसपेशियों से बने होते है ...और पढ़ें

    काफ मसल्‍स भी द‍िल के ज‍ितना जरूरी काम करता है।
    काफ मसल्‍स भी द‍िल के ज‍ितना जरूरी काम करता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आप सभी बचपन से पढ़ते आए होंगे क‍ि हमारे शरीर में एक द‍िल‍ है। द‍िल हमारे शरीर का महत्‍वपूर्ण अंग हाेता है। जब तक ये दिल धड़कता है तब तक इंसान की सांसें चलती हैं। द‍िल का काम हमारे पूरे शरीर में खून पंप करना होता है। अगर कोई आपसे कहे क‍ि आपके शरीर में एक नहीं बल्कि दो-दो द‍िल हैं तो क्‍या आप यकीन करेंगे?

    आप सभी को यही मालूम है क‍ि शरीर में एक ही दिल होता है। जो सीने में मौजूद होता है और ब्लड पंपिंग का काम करता है। आपको बता दें क‍ि जब दिल खून को पंप करता है तो धड़कन पैदा होती है। यहीं से खून पूरे शरीर में फैलता है लेकिन हमारे पैरों के एक हिस्से को शरीर का 'दूसरा दिल' भी कहते हैं।

    जी हां, काफ मसल्स को ही शरीर का दूसरा दिल कहा जाता है, जो कि हमारी पिंडली होती है। ये दिल की तरह ही जरूरी अंग हाेता है। इसका सेहतमंद और सही रहना बहुत जरूरी है। आज हम आपको इसके काम करने की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    काफ मसल्स क्या होते हैं?

    डॉक्‍टर राजेश श्रीवास्‍तव (सीएमएस, डॉ. श्‍यामा मुखर्जी स‍िव‍िल अस्‍पताल, लखनऊ) ने बताया क‍ि काफ मसल्स टांगों के निचले हिस्से में, घुटनों के नीचे और एड़ियों के ऊपर होते हैं। ये दो मांसपेशियों से मिलकर बने होते हैं-गैस्ट्रोकनिमियस (Gastrocnemius) और सोलियस (Soleus)। ये मांसपेशियां चलने, दौड़ने, सीढ़ी चढ़ने जैसे कामों में मदद करती हैं।

    खबरें और भी

    क्‍याें कहते हैं दूसरा द‍िल?

    इसके अलावा डॉ. शुबेंदु मोहांटी (सीन‍ियर कंसल्‍टेंट, शारदा केयर, हेल्‍थ स‍िटी, ग्रेटर नोएडा) ने कहा क‍ि जब हमारा दिल खून को पूरे शरीर में पंप करता है, तो वह पैरों तक भी पहुंचता है। लेकिन इस खून को वापस दिल तक पहुंचाने के लिए गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ काम करना पड़ता है। ऐसे में काफ मसल्स मददगार साब‍ित होता है। ये पंप की तरह काम कर खून को नीचे से ऊपर यानी क‍ि पैरों से वापस दिल तक पहुंचाता है। इन्हीं खास‍ियत की वजह से इन मसल्स को Peripheral Heart यानी परिधीय या दूसरा दिल कहते हैं।

    यह‍ भी पढ़ें: Health Care Tips: रोज की खराब आदतें बना सकती हैं हार्ट अटैक का शिकार, 5 तरीकों से रखें दिल का ख्याल

    कैसे करते हैं ये काम?

    • जब भी हम चलते हैं, दौड़ते हैं या पैरों को मूव करते हैं, तो काफ मसल्स सिकुड़ते और फैलते हैं। ये हर मूवमेंट पर खून की नसों को दबाकर खून को ऊपर की ओर पंप करते हैं।
    • पैरों की नसों में छोटे-छोटे वॉल्व्स होते हैं। ये खून को केवल एक दिशा में आगे बढ़ने देते हैं। काफ मसल्स के दबाव से ये वॉल्व्स खुलते-बंद होते हैं। इससे खून को वापस द‍िल तक भेजने में मदद म‍िलता है।
    • अगर ये मसल्स कमजोर हो जाएं या आप लंबे समय तक बैठें या खड़े रहें, तो ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इससे पैरों में सूजन या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल को दर्द दे सकती हैं आपकी ये आदतें, नहीं बरती सावधानी तो बन जाएंगे दिल के मरीज

    हेल्दी काफ मसल्स के लिए क्या करें?

    • रेगुलर वॉक करें।
    • किसी सपोर्ट के सहारे खड़े होकर एड़ी ऊपर-नीचे करें।
    • बहुत देर तक एक ही पोजिशन में बैठने या खड़े रहने से बचें।
    • लेग स्ट्रेचिंग और योग करें।
    • पानी खूब पिएं और संतुलित आहार लें।

    यह भी पढ़ें: Heart Health: रखना चाहते हैं दिल का खास ख्याल, तो हार्ट डिजीज का खतरा कम करेंगी ये आसान टिप्स