Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Macaroni: क्या वेट लॉस के लिए खा सकते हैं मैकरोनी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 04:49 PM (IST)

    Benefits of Macaroni इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान का उनका तरीका काफी बदल चुका है। पारंपरिक भोजन की जगह लोग अक्सर खाने में फास्ट या जंक फूड श ...और पढ़ें

    जानें क्या है मैकरोना खाने के फायदे
    जानें क्या है मैकरोना खाने के फायदे

    HighLights

    1. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे मैकरोनी पसंद नहीं।
    2. लोग अक्सर इससे होने वाले नुकसानों की बात करते हैं।
    3. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Macaroni: पास्ता, मैगी, नूडल्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे यह सब खाना पसंद नहीं। बच्चे हो या वयस्क इन दिनों हर कोई इसका दीवाना होता है। हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ही इन्हें खाने से मना करते आए हैं। साथ ही वह इससे होने वाले नुकसानों को भी हमेशा बताते आए हैं। मैकरोनी भी इन्हीं फूड आइटम्स में से एक है, जिसे कई लोग काफी पसंद करते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि वह सेहत के लिए हानिकारक होती है, लेकिन अगर हम कहे कि मैकरोनी खाने से आपको एक-दो नहीं, बल्कि कई सारे फायदे मिलेंग, तो क्या आप यकीन करेंगे।

    अगर आप इस बात को सुनकर हैरान रह गए हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा हम नहीं, बल्कि मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट मीशा अरोड़ का कहना है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मैकरोनी (macaroni) के फायदों के बारे में बताया। आइए जानते हैं मैकरोनी के इन्हीं फायदों के बारे में-

    वेट लॉस में फायदेमंद मैकरोनी

    मैकरोनी के फायदों के बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मीशा ने बताया कि अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो भी मैकरोनी का मजा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेहतरीन स्वाद के लिए अक्सर पसंद की जाने वाली मैकरोनी पोषण संबंधी लाभों का खजाना है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अपने जटिल कार्बोहाइड्रेट प्रोफाइल से लेकर इसका लो फैट वाली कंटेंट तक लगातार एनर्जी बनाए रखने में मददगार है।

    यह भी पढ़ें- डेंगू के बढ़ते कहर से रहना चाहते हैं सुरक्षित, तो मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे

    पोषक तत्वों से भरपूर मैकरोनी

    स्वादिष्ट होने के साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी और आयरन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कई सारे अनगिनत पौष्टिक गुण इसे खाने के लिए एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।

    खबरें और भी

    मैकरोनी के अन्य फायदे

    इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट ने इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में भी बताया। अपने इस वीडियो में उन्होंने कि मैकरोनी पाचन में सुधार करता है, क्रेविंग्स को कम करता है, डायबिटीज रोकने मदद करता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में भी काफी सहायक है।

    यह भी पढ़ें- क्या है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम, जानें इसके लक्षण और कारण

    View this post on Instagram

    A post shared by Misha Arora (@nutritionistmisha)

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik