Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या सर्दियों में Morning Walk से हो सकते हैं सेहत को नुकसान, जानें इसका सही तरीका

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 04:43 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए वॉक करना जरूरी है। वजन कम करने हेल्दी पाचन और मजबूत हड्डियों के लिए मॉर्निंग वॉक करना फायदेमंद है लेकिन क्या सर्दियों में भी मॉर्नि ...और पढ़ें

    क्या है सर्दियों में Morning Walk पर जाने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या है सर्दियों में Morning Walk पर जाने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मॉर्निंग वॉक करने का सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
    2. सर्दियों में सुबह वॉक करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
    3. बिना सावधानी बरते ठंड के मौसम में सुबह वॉक पर नहीं जाना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Side Effects: सर्दी का मौसम आते ही हम सभी अपने रूटीन में बदलाव करते हैं। गर्म कपड़े, गर्म खाना और भी कई चीजों में मौसम में हिसाब से बदलाव करते हैं। ऐसे में इन सबके साथ ही मॉर्निंग वॉक को लेकर भी हमारे मन में कई सवाल उठते हैं। क्या सर्दियों में सुबह की सैर (Walk In Winter) करना उतना ही फायदेमंद होता है जितना गर्मी के मौसम में? आइए इस सवाल का सही जवाब क्या है जानते हैं।

    आमतौर पर वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वॉक करन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, पाचन दुरुस्त रहता है, कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, सुबह वॉक करने से धूप मिलती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हालांकि, सर्दियों में भी मॉर्निंग वॉक फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। सर्दी के मौसम में तापमान सुबह और शाम के समय काफी कम हो जाता है। जिसके कारण इस समय बाहर वॉक करना सेहत को नुकसान (Side Effects of Walk in Winter) भी पहुंचा सकता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में Morning Walk का सही समय नहीं जानते लोग, बस यही दो Timing हैं बेस्ट

    सर्दी में सुबह की सैर के नुकसान

    • हाइपोथर्मिया का खतरा- सर्दी में सुबह का तापमान बहुत कम होता है। अगर आप पूरी तरह से गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं तो हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। हाइपोथर्मिया में शरीर का तापमान बहुत कम हो जाता है, जिससे जान का खतरा भी हो सकता है।
    • सांस संबंधी समस्याएं- सर्दी में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। अगर आप अस्थमा या अन्य सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, तो सुबह की सैर आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
    • जोड़ों में दर्द- सर्दी में जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में सैर करने से दर्द और बढ़ सकता है।
    • दिल की बीमारियों का खतरा- सर्दी में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप दिल की बीमारी से पीड़ित हैं तो सुबह की सैर आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

    सर्दी में सुबह की सैर- क्या करें और क्या न करें?

    • कपड़े- गर्म कपड़े पहनें, जैसे कि स्वेटर, जैकेट, दस्ताने और टोपी।
    • समय- सुबह 7-8 बजे के बाद सैर पर निकलें जब धूप निकल आए।
    • जगह- अगर बाहर प्रदूषण ज्यादा है, तो वॉक पर न जाएं।
    • वॉर्म अप- सैर शुरू करने से पहले थोड़ा वॉर्म अप जरूर करें।
    • समय- धीरे-धीरे चलें और ज्यादा देर तक सैर न करें।
    • स्वास्थ्य- अगर आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह लें।

    सर्दी में सुबह की सैर के फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप स्वस्थ हैं और सावधानी बरतते हैं तो आप सर्दी में भी सैर कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है या आपको सर्दी से ज्यादा परेशानी होती है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही, आप चाहें, तो घर के अंदर रहकर भी एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगर आपकी Walking Speed है स्लो तो नहीं हैं यह अच्छे संकेत, हर रोज शरीर पर पड़ रहा यह असर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।