विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Juice: गाजर और धनिए का जूस सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी है बेहद लाभदायक

Published: Mon, 11 Mar 2024 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:13 AM (IST)

शरीर को हेल्दी रखने के साथ- साथ अगर आप स्किन को भी चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना गाजर ...और पढ़ें

गाजर- धनिए के जूस से शरीर को मिलने वाले फायदे
गाजर- धनिए के जूस से शरीर को मिलने वाले फायदे

HighLights

  1. कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है गाजर-धनिए का जूस।
  2. गाजर-धनिए का जूस पीने से सेहत के साथ त्वचा को भी मिलते हैं कई फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहत सबसे बड़ा धन है, ये बात हम जानते तो थे, लेकिन कोरोना के बाद से इसे मानने भी लगे हैं। सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए हम क्या नहीं करते। अच्छा खानपान, अच्छी लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस कंट्रोल जैसी कई चीज़ें इसमें शामिल हैं। इन सारी चीज़ों का असर सेहत के साथ हमारे चेहरे पर भी देखने को मिलता है। खानपान में फलों को खासतौर से शामिल करने को कहा जाता है। फलों को खाना तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन साथ ही साथ इसका जूस पीने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसेे ही जूस के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित से सेवन से आप शरीर को रख सकते हैं कई सारी बीमारियों से दूर।

ये है गाजर धनिया का जूस। जो कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है। जिसे पीने से शरीर के हर एक कोशिका को न्यूट्रिशन मिलता है। आइए जानते हैं इस जूस को बनाने की विधि साथ ही अन्य फायदों के बारे में भी।

ऐसे बनाएं गाजर-धनिए का जूस

सामग्री- गाजर- 2 कप, हरी धनिया कटी हुई-2  टेबलस्पून, नींबू का रस- 1/2 टीस्पून, नमक स्वादानुसार 

विधि

- ब्लेंडर में गाजर और धनिए को पानी के साथ अच्छी तरह पीस लें।

- इसे आप छानकर या बिना छाने भी पी सकते हैं। बिना छाने पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

- ग्लास में निकालें और नींबू का रस मिलाकर पी लें। स्वाद के लिए इसमें नमक मिला सकते हैं, लेकिन ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो अवॉयड करें।

गाजर- धनिया जूस के फायदे

- इस जूस में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जिससे पेट तो भरा रहता ही है कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

- गाजर और धनिए में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।

- इसमें मौजूद न्यूट्रिशन स्किन को हेल्दी व चमकदार बनाते हैं।

- बॉडी को डिटॉक्स करने में गाजर- धनिए का जूस बेहद फायदेमंद है। 

ये भी पढ़ेंः- जूस से मिले शरीर को ज्यादा फायदे, इसके लिए जान लें उसे बनाने से लेकर स्टोर करने का सही तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।