Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cashew Benefits: क्या काजू खाने से वाकई बढ़ता है वजन? जानिए सच्चाई

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 09:30 AM (IST)

    Cashew Benefits काजू खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी पौटैशियम फाइबर आयरन जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत सं ...और पढ़ें

    Cashew Benefits: काजू खाने से सेहत को मिलते हैं,गजब के फायदे
    Cashew Benefits: काजू खाने से सेहत को मिलते हैं,गजब के फायदे

    HighLights

    1. काजू और अन्य नट्स का सेवन दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
    2. काजू में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य रहता है।
    3. काजू खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cashew Benefits: यह एक आम धारणा है कि काजू खाने से वजन बढ़ता है लेकिन यह पूरी तरह गलत है। सीमित मात्रा में काजू खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे हर कोई बहुत चाव से खाता है। कुछ लोग इसे स्नैक्स की तरह , सब्जी की प्यूरी में भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा करके सब्जी तैयार करने के लिए या फिर मिठाई बनाने में इस्तेमाल करते हैं।

    काजू में प्रोटीन, मिनिरल्स, हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना काजू के सेवन से आपका पाचन भी अच्छा रहता है। काजू अगर सही मात्रा में खाए जाए, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता। लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा आप अपनी डाइट में शामिल करें, तो वजन बढ़ता है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं काजू

    काजू और अन्य नट्स का सेवन दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है। थोड़ी मात्रा में काजू का सेवन शरीर में एलडीएल के स्तर को घटाने में मदद करता है। साथ ही काजू में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य रखता है। जिससे आपको दिल की बीमारी का खतरा जैसे हार्टअटैक आदि कम हो सकता है।

    वजन कम करने में मददगार

    काजू में कई प्रकार के विटामिन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। साथ ही ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में भी मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम का सेवन वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप काजू को अपने स्नैक्स में शामिल करते हैं तो इससे आपको पूरा दिन भूख कम लगेगी क्योंकि काजू आपके ऐपेटाइट को नियंत्रण में रखता है इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    पाचन के लिए फायदेमंद

    काजू खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। फाइबर पाचन को ठीक रखता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik