Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: क्या आपको भी लगती है बहुत अधिक प्यास, तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 11:33 AM (GMT+05:30)

    Health Tips माना जाता है कि पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर अक्सर आपको प्यास लगती है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। अगर आप पर्य ...और पढ़ें

    Health Tips: बार-बार प्यास लगना हो सकता है इन गंभीर बीमारियों के संकेत
    Health Tips: बार-बार प्यास लगना हो सकता है इन गंभीर बीमारियों के संकेत

    HighLights

    1. बहुत अधिक प्यास लगना भी सेहत के लिए हानिकारक है।
    2. बार-बार प्यास लगना शरीर में रक्त शर्करा बढ़ने का संकेत हो सकता है।
    3. मुंह सूखने के कारण भी ज्यादा प्यास लगती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। पानी पीने से भोजन पचने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा वजन कम करने में भी पानी मददगार साबित हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, बहुत अधिक प्यास लगना भी सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आपको अक्सर प्यास लगती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का कारण हो सकता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जरूरत से ज्यादा प्यास लगने पर आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं अधिक प्यास लगने के कारण कौन-सी बीमारियों होने की संभावना होती हैं।

    डायबिटीज

    बार-बार प्यास लगना शरीर में रक्त शर्करा बढ़ने का संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जब शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमारा शरीर पेशाब के माध्यम से इसे निकालने की कोशिश करता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और आपको अधिक प्यास लगती है।

    यह भी पढ़ें:इन लक्षणों से पहचानें, कहीं आप सर्वाइकल के शिकार तो नहीं?

    एनीमिया

    शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। यह समस्या खासकर महिलाओं में ज्यादा होती है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे-खराब आहार या हैवी ब्लीडिंग के कारण। इस स्थिति में आपको ज्यादा प्यास भी लगती है। इसके अलावा चक्कर आना, थकान, पसीना और अन्य लक्षण शामिल हो सकते हैं।

    बार-बार मुंह सूखना

    मुंह सूखने के कारण भी बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है। यह समस्या ज्यादा धूम्रपान, अधिक मात्रा में दवा खाना आदि के कारण भी बार-बार मुंह सूखने की समस्या होती है, जिससे आपको ज्यादा प्यास लगती है।

    खबरें और भी

    मुंह सूखने के कारण सांसों की दुर्गंध, स्वाद में बदलाव, मसूड़ों में जलन और खाने चबाने में परेशानी हो सकती है।

    गर्भावस्था के कारण भी प्यास लगने की समस्या होती है। पहली तिमाही के दौरान, रक्त की मात्रा बढ़ जाती है जिससे किडनी में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ बनती है, जिससे बार-बार पेशाब लगने की समस्या होती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है।

    यह भी पढ़ें: कमर दर्द से हैं परेशान, तो इससे राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik