Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: अगर आप भी हैं चाय पराठा खाने के शौकीन, तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM (IST)

    Health Tips अक्सर सुबह के समय चाय पराठा खाना आप खूब पसंद करते हैं। चाय के साथ पराठा काफी स्वादिष्ट भी लगता है लेकिन यह सेहत के लिहाज से बहुत ही नुकसान ...और पढ़ें

    Health Tips:चाय-पराठा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
    Health Tips:चाय-पराठा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सुबह का नाश्ता हो या शाम का नाश्ता, बड़े हों या बच्चे, सभी चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। आप इसे नाश्त को झटपट तैयार कर लेते हैं। चाय और पराठा लोगों का फेवरेट नाश्ता होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह जितना खाने में टेस्टी होता है, सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक। जी हां, अगर आप भी चाय और पराठा के शौकीन हैं और इस नाश्ते को नियमित रूप से खाते हैं, तो आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं, चाय पराठा एक साथ खाने के नुकसान।

    हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

    चाय के साथ पराठा खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। दरअसल, पराठे में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है और चाय में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

    गैस की समस्या

    अगर आप नाश्ते में नियामित रूप से चाय-पराठा एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे पेट में भारीपन या पाचन संबंधी अन्य समस्या हो सकती है।

    शरीर में आयरन की हो सकती है कमी

    एक रिपोर्ट के अनुसार, चाय में फेनोलिक रसायन पाया जाता है, जो पेट में आयरन कॉम्पलेक्स के निर्माण को उत्तेजित करते हैं। इससे आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए चाय-पराठा एक सथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप एनिमिया से पीड़ित हैं, तो चाय-पराठा का सेवन भूलकर भी न करें।

    डायबिटीज का खतरा

    अगर आपको नाश्ते में चाय और पराठा एक साथ खाना पसंद है, तो इससे डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है। इस नाश्ते से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी