Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में जरूर खाएं गुड़ और भुने हुए चने, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 11:00 AM (IST)

    सर्दी के मौसम में गुड़ और भूने हुए चनों को खाना खूब पसंद किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों को साथ खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। ...और पढ़ें

    गुड़ और चना खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    गुड़ और चना खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सर्दी के मौसम में गुड़ और भुने हुए चने खाने के कई फायदे हैं।
    2. इनमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
    3. गुड़ और भुने हुए चने खाने से एनर्जी मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Gud and Chana Benefits: सर्दी के मौसम में गुड़ और भुने हुए चने का कॉम्बीनेशन काफी लाजवाब होता है। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ठंड के मौसम में इन्हें रोजाना खाने से सेहत में काफी सुधार हो सकता है। यहां हम गुड़ और भुने हुए चने खाने के फायदों (Gud and Chana Benefits in Winter) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आप पक्का इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे।

    तापमान को नियंत्रित करता है

    गुड़ और भुने हुए चने सर्दियों में शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। गुड़ शरीर के अंदर तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे सर्दी के मौसम में ठंडक कम महसूस होती है।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    गुड़ और भुने चने कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं।

    यह भी पढ़ें: लंच के बाद गुड़ और देसी घी खाने से होगा कई बीमारियों का नाश, आज से ही खाना कर दें शुरू

    पाचन तंत्र को सुधारता है

    गुड़ और चने दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारते हैं। ये कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं।

    खून साफ करता है

    गुड़ ब्लड से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड साफ रहता है और त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    गुड़ और चने में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में इन्फेक्शन से बचाव के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

    दिल की स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    गुड़ में आयरन और मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। भुने हुए चने भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

    वजन घटाने में मददगार

    भुने चने में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है और इस तरह ये वेट लॉस करने में सहायक होता है।

    डिटॉक्सिफिकेशन

    गुड़ में पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

    स्ट्रेस और थकान को कम करता है

    गुड़ में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मानसिक शांति और एनर्जी भी देता है, जिससे थकान कम होती है।

    त्वचा को निखारता है

    गुड़ और चने के सेवन से त्वचा में चमक आती है। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और त्वचा को अंदर से निखारते हैं।

    यह भी पढ़ें: समझें क्यों चीनी से बेहतर माना जाता है गुड़, वजह जानकर आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी