यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Children's Day: बच्चों को सही पोषण देेने के लिए क्या खिलाएं और क्या करें अवॉयड, जानें एक्सपर्ट से
Childrens Day बच्चों के भोजन में फाइबर हाई कैलोरी और प्रोटीनयुक्त चीज़ों को शामिल करें। इससे न सिर्फ उनकी सेहत अच्छी रहेगी बल्कि ऐसा भोजन उनके शारीरिक ...और पढ़ें

बच्चों को न्यूट्रिशन यानी पोषण का महत्व समझाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन आप चाहें तो रंगों के जरिए बच्चों को इसका महत्व समझा सकती हैं। बच्चों की अच्छी सेहत बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि वे हर दिन 7 रंग की चीज़ें खाएं और इस तरह आप रंगों के जरिए उन्हें पोषण का महत्व समझा सकती हैं। किस रंग का हमारे शरीर के लिए क्या महत्व है, इस बारे में बच्चों को शुरआत से बताएं।
भोजन में फाइबर जरूरी
बच्चों के भोजन में फाइबर की भरपूर मात्रा का होना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। बच्चों को ताजे फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, अंकुरित अनाज, दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर खाने को दें।
फास्ट फूड को करें अवॉयड
बच्चे फास्ट फूड काफी पसंद करते हैं। जंक फूड्स से सेहत को काफी नुकसान होता है। जब बच्चे फास्ट फूड खाने की जिद करें, तो उन्हें घर पर ही बर्गर या नूडल्स बनाकर दें। बाजार की चीज़ों में मिलावट के साथ गंदगी भी बहुत होती है।
खाने का समय तय करें
कई बच्चों की आदत होती है कि वे हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं। हर समय खाते रहने से उन्हें भूख नहीं लगती। इसलिए अगर बच्चा कुछ बड़ा हो तो उसके नाश्ते, लंच, डिनर का समय फिक्स करें और पौष्टिक भोजन करने की आदत डालें। उन्हें एक समय फल खाने को दें। रोजाना दूध और अंडा जरूर दें। शारीरिक-मानसिक विकास के लिए ये चीज़ें जरूरी हैं।
परोसें सही से
बच्चों को कभी भई जल्दबाजी में खाना न परोसें। उनकी प्लेटिंग का खास ख्याल रखें। भले ही इसे सजाने में आपके दो मिनट एक्स्ट्रा लग जाएं पर इस पर समय जरूर लगाएं।
कुछ चीज़ें न दें
बच्चों में शुरु से ही खाने-पीने की अच्छी और हेल्दी आदतें डालनी चाहिए। उन्हें ज्यादा चीनी, नमक, फ्राइड फूड्स और मैदा से बनी चीज़ें खाने को न दें। अक्सर पेरेंट्स, बच्चों को बिस्किट्स, चिप्स, केक और नमकीन खाने को दे देते हैं, कि चलो बच्चा कुछ तो खाएं। पर ये चीज़ें बिल्कुल भी न दें। क्योंकि बच्चों को इन चीज़ों से कोई फायदा नहीं होता और न ही सेहत बनती है।
खबरें और भी
(पारस हॉस्पिटल, पंचकूला दिल्ली से हेड डाइटीशियन डॉ. पूजा गुप्ता से बातचीत पर आधारित)
Pic credit- pexels