Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हैजा की बीमारी में इन चीजों का करें सेवन, जल्द दिखेगा असर

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2020 08:46 PM (GMT+05:30)

    विशेषज्ञों की मानें तो हैजा वाइब्रियो कॉलेरे जीवाणु युक्त भोजन और पानी के सेवन करने से फैलता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है तो मरीज की मौत ...और पढ़ें

    हैजा की बीमारी में इन चीजों का करें सेवन, जल्द दिखेगा असर
    हैजा की बीमारी में इन चीजों का करें सेवन, जल्द दिखेगा असर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हैजा एक संक्रामक रोग है। इस बीमारी में उल्टी, दस्त, हृदय गति तेज़ चलना, प्यास लगना, त्वचा का सुखना आदि परेशानियां होती हैं। यह वाइब्रियो कॉलेरे नामक जीवाणु के कारण फैलता है। विशेषज्ञों की मानें तो हैजा वाइब्रियो कॉलेरे जीवाणु युक्त भोजन और पानी के सेवन करने से फैलता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो मरीज की मौत भी हो सकती है। हालांकि, पूर्व में इसका इलाज संभव नहीं था, लेकिन आधुनिक समय में हैजा का सफल इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही घर में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल कर हैजा को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    हैजा में इन चीज़ों का सेवन करें

    हैजा में पानी, नारियल पानी और ओआरएस घोल का सेवन करना चाहिए। इससे निर्जलीकरण दूर होता है। 

    अदरक और शहद है फायदेमंद

    हैजा में अदरक और शहद का मिश्रण कारगर दवा है। इसके लिए अदरक को पीसकर पेस्ट बनाकर इसमें शहद मिला दें। इसके सेवन से जल्द आराम मिलता है।

    दही और केला है असरदार

     इस रोग में दही और केले का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से बहुत आराम मिलता है। इसके लिए दही में केले को अच्छे से मैश कर इसका सेवन करें।  आप चाहे तो छाछ का भी सेवन कर सकते हैं।

    ओआरएस घोल दें

    डॉक्टर्स हमेशा हैजा के मरीजों को ओआरएस पीने की सलाह देते हैं। सामान्य दस्त और उल्टी में भी ओआरएस का घोल बहुत फायदेमंद होता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी को गुनगुना गर्म कर इसमें 2 चम्मच चीनी और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। इससे शरीर में शक्ति का भी संचार होता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी