Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cholesterol: हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन फूड आइटम्स से करें इसे कंट्रोल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:57 PM (IST)

    दिल को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने की वजह से आर्टरीज ...और पढ़ें

    फाइबर से भरपूर ये फूड्स कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल कम
    फाइबर से भरपूर ये फूड्स कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल कम

    HighLights

    1. बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से दिल की सेहत बिगड़ सकती है।
    2. इसकी वजह से आर्टरीज में ब्लॉकेज हो सकती है।
    3. नट्स, सेब, बेरीज, ओटमील और एवोकाडो को डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cholesterol: सर्दियों के मौसम में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का लेवल बढ़ सकता है, जो आगे चलकर आर्टरीज ब्लॉक होने की वजह बन सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने की जरूरत होती है, लेकिन हर तरह का कोलेस्ट्रॉल खराब हानिकारक नहीं होता है। कुछ कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए फायदेमंद भी होते हैं, जिन्हें हम गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं, क्या है होता है कोलेस्ट्रॉल और कैसे अपनी डाइट में सुधार कर, बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।

    क्या है कोलेस्ट्रॉल?

    क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल एक तरह का लिपिड यानी फैट है, जो शरीर के लिए जरूरी फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। फैट के कणों से बने होने की वजह से, यह ब्लड में घुलते नहीं है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच पाता है।

    यह भी पढ़ें: अचानक नहीं आता कार्डियक अरेस्ट, इसके पीछे हो सकती हैं ये 5 वजहें

    क्यों जरूरी है कोलेस्ट्रॉल?

    सेल्स के बाहरी लेयर सेल मेमब्रेन बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल काफी आवश्यक है, जिससे सेल के भीतर और बाहर क्या जा सकता है, इसे कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, यह लिवर को हेल्दी रखने में भी काफी मददगार होता है। इसकी मदद से लिवर बाइल जूस बनाता है, जो पाचन क्रिया के लिए काफी मददगार होता है। एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टिरोन जैसे हार्मोन बनाने के लिए काफी आवश्यक होता है। इन कारणों से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का मौजूद होना बेहद आवश्यक है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है।

    कैसे करें बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम?

    बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी खराब डाइट होती है। इस कारण से दिल से जुड़ी कई खतरनाक बीमारियां आसानी से आपको अपना शिकार बना सकती हैं। इसका लेवल कम करने के लिए डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करने जरूरी हैं। फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स इसमें खास तौर से मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, फाइबर युक्त फूड आइटम्स, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    नट्स

    बादाम, अखरोट जैसे नट्स दिल के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें अनसेचुरेटेड फैट्स के साथ-साथ सॉल्युबल फाइबर भी पाया जाता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए काफी लाभदायक होते हैं। हालांकि, कैलोरी अधिक होने की वजह से इन्हें संयमित मात्रा में ही खाएं।

    ओटमील

    ओटमील में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

    एवोकाडो

    एवोकाडो सॉल्यूबल फाइबर के साथ-साथ, मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स से भी भरपूर होता है, जो कोलेसेट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

    बेरीज

    बेरीज में फाइबर के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

    सेब

    सेब में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: खाने में ज्यादा नमक की मात्रा बढ़ा सकती है आपका बीपी, जानें कैसे कर सकते हैं हाइपरटेंशन कंट्रोल

    Picture Courtesy: Freepik