Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Depression को कोसों दूर रखता है क्लासिकल संगीत, सिर्फ इन 4 तरीकों से..

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 11:28 AM (GMT+05:30)

    Depression इन दिनों एक गंभीर समस्या बन चुकी है। काम के बढ़ते प्रेशर और अन्य परेशानियों की वजह से लोग अक्सर इन समस्या का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में समय ...और पढ़ें

    डिप्रेशन दूर करने में मददगार है क्लासिकल म्यूजिक (Picture Credit- Freepik)
    डिप्रेशन दूर करने में मददगार है क्लासिकल म्यूजिक (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Depression मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है।
    2. इन दिनों कई लोग इससे प्रभावित है।
    3. ऐसे में क्लासिकल म्यूजिक इससे राहत पाने में मददगार हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डिप्रेशन (Depression) आज के समय में एक ग्लोबल समस्या बन चुकी है। एंग्जायटी और स्ट्रेस लगभग सभी के जीवन में है। लेकिन हम किस प्रकार उससे निपटते हैं ये बहुत मायने रखता है। कुछ लोग डिप्रेशन को पहचान ही नहीं पाते हैं, कुछ पहचानते हैं तो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और कुछ लोग जब तक गंभीरता से लेते हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। जरूरत है सही जानकारी और काउंसलिंग की, जिससे सही समय पर सही तरीके से इस समस्या को डील किया जा सके। मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए आजकल कई ऐसे इलाज के टूल्स मौजूद हैं, जिससे आसानी से आप अपने डिप्रेशन को कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें से एक क्लासिकल म्यूजिक (classical music) है।

    म्यूजिक एक ऐसी चीज है, जिसे सभी किसी न किसी रूप में एंजॉय करते हैं। किसी को सॉफ्ट बीट्स पसंद है, तो कोई रॉक म्यूजिक सुनना पसंद करता है। कोई सूफी सुनता है तो कोई भजन, लेकिन किसी न किसी रूप में म्यूजिक का आनंद सभी उठाते हैं। इसी तरह क्लासिकल म्यूजिक का अपना महत्व है। इसके वाद्य यंत्र और सुर ताल के संगम से इंसान को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे क्लासिकल म्यूजिक ठीक कर सकता है आपका डिप्रेशन-

    यह भी पढ़ें-  Depression ने बजा दी है दिमाग की बैंड, तो 6 फूड्स बनाएंगे आपकी Mental Health को बेहतर

    हाई ब्लड प्रेशर कम करे

    हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक जैसी कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में क्लासिकल म्यूजिक ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कम होने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी कम होता हैं और डिप्रेशन से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। एक शोध में 60 ऐसे लोगों को चुना गया, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उन्हें प्रतिदिन या तो क्लासिकल म्यूजिक सुनने को या फिर शांति से 30 मिनट बैठने को कहा गया। शोध के अंत में जिन्होंने क्लासिकल म्यूजिक सुना उनका ब्लड प्रेशर शांति से बैठने वालों की तुलना में कम पाया गया।

    नींद में सुधार लाए

    एक शोध के अनुसार क्लासिकल म्यूजिक सुन कर सोने वाले लोगों को जल्दी नींद आती है और वे रात में भी कम जगते हैं, जिससे ये साबित होती है कि ये लोग सुकून भरी नींद सोते हैं। क्लासिकल म्यूजिक की एक प्लेलिस्ट बना कर रख लें और सोते समय इसे सुनें। नींद पूरी हो तो डिप्रेशन से जल्दी राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    एंग्जायटी दूर करे

    क्लासिकल म्यूजिक में इस्तेमाल किए जाने वाले वाद्य यंत्र और इसके सरगम कानों में मिठास भरते हैं, दिमाग को शांत करते हैं, हैप्पी हार्मोन को ट्रिगर करते हैं और एंग्जायटी दूर करते हैं।

    म्यूजिक थेरेपिस्ट की मदद लें

    डिप्रेशन से निपटने के लिए आजकल म्यूजिक थेरेपिस्ट भी मदद करते हैं। ये ब्रेन का कॉग्निटिव फंक्शन सुधारने में मदद करते हैं, डिमेंशिया के खतरे को कम करता है, ब्रेन को बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है और हैप्पी हार्मोन शरीर को एनर्जी से भर देता है। ये सभी फैक्टर मिल कर डिप्रेशन जैसी स्थिति से निपटने में मददगार होते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Depression से राहत दिलाने में मददगार हैं न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज, जानें कैसे करते हैं Mental Health पर असर