Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Water Side Effects: इन लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है नारियल पानी, जानें किन्हें करना चाहिए परहेज

    Updated: Wed, 29 May 2024 01:02 PM (IST)

    गर्मियों कई सारे लोग खुद को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी पीते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यही वजह है कि ...और पढ़ें

    इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी (Picture Credit- Freepik)
    इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. नारियल पानी कई लोगों को काफी पसंद होता है।
    2. लोग अकसर गर्मी से राहत पाने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
    3. हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें इसे पीने से परहेज करना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से लोग पसीने से तर-ब-तर हुए जा रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण लोगों का घरों बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में अकसर शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें धूप और लू (Heat wave) से बचाकर सेहतमंद रखने में मदद करे। नारियल पानी (Coconut Water) इन्हीं में से एक है, जिसे गर्मियों में पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे पीने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए इसे पीना हानिकारक हो सकता है।

    अगर आपको भी यह सुनकर हैरानी हो रही है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बनाने जा रहे हैं। कुछ ऐसे लोग है, जिन्हें नारियल पानी से जितना हो सके परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए नारियल पानी पीना हानिकारक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें-  स्वाद ही नहीं गुणों में भी अव्वल है White Butter, इन 5 वजहों से करें इसे बाजार के मक्खन से रिप्लेस

    डायबिटीज पीड़ित लोग

    नारिलय पानी में नेचुरल मिठास होती है, जो भले ही अन्य शुगरी ड्रिंक्स की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन इसमें मौजूद नेचुरल शुगर भी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में डायबिटीज पीड़ित व्यक्तियों को नारियल पानी में पाए जाने वाले शुगर सहित अपने कार्बोहाइड्रेट इनटेक का ध्यान रखना चाहिए।

    गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं वाले लोगों के लिए

    अगर आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी कोई समस्या है, तो नारियल पानी आपको लिए परेशानी की वजह बन सकता है। इसे पीने के बाद कुछ लोगों को पाचन संबंधी परेशानी या सूजन की समस्या हो सकती है। खासकर ऐसे लोगों को जिनका पेट संवेदनशील है या इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम (आईबीएस) है।

    खबरें और भी

    किडनी की समस्याओं वाले लोग

    अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको नारियल पानी से दूरी बनाए रखनी चाहिए। दरअसल, नारियल पानी नेचुरली पोटेशियम से भरपूर होता है, जो किडनी की समस्याओं वाले लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। बहुत ज्यादा पोटेशियम लेने से हाइपरकेलेमिया हो सकता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में पोटेशियम का लेवल हाई होता है, जो खतरनाक हो सकता है।

    छह महीने से कम उम्र के बच्चों को

    छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए नारियल पानी हानिकारक हो सकता है। इस उम्र में शिशुओं के लिए मां का दूध की सबसे बेहतर होता है। ऐसे में नारियल पानी इसका कोई विकल्प नहीं है।

    एलर्जी वाले लोग

    अगर आपको नारियल या इसके किसी भी कम्पोनेट्स से एलर्जी है, जो आपको नारियल पानी से परहेज करना चाहिए। नारियल पानी की वजह से होने वाली एलर्जी हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें-  बढ़ते Blood Sugar पर लगाम लगाएंगी ये पत्तियां, डायबिटीज के मरीज जरूर करें डाइट में शामिल