यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसम बदलते ही क्यों होता है जुकाम, समझें इसका कारण और इम्युनिटी से कनेक्शन
मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम और खांसी एक आम समस्या बन जाती है। खास तौर से कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को बहुत जल्दी जुकाम हो जाता है और मौसम बदलत ...और पढ़ें

HighLights
- बदलते मौसम में लोग अक्सर वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं।
- इसकी वजह से आमतौर पर सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ने लगते हैं।
- ऐसे में कई कारण हैं, जो बदलते मौसम में जुकाम का कारण बनते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम ने भले ही कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही अब सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ने लगेंगे। इस दौरान सर्दी जुकाम हो जाता है, तो ये बहुत बड़ा सिरदर्द का कारण बन जाता है।
जुकाम असल में नाक और गले का संक्रमण है, जो कि 200 से भी ज्यादा रेस्पिरेटरी वायरस के कारण होता है। ये तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति की छींक और खांसी के ड्रॉपलेट से ये दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है। इतना ही नहीं संक्रमित स्थान को छू देने भर से भी ये फैल जाता है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों होता है जुकाम और क्या है इसके इम्युनिटी से कनेक्शन-
यह भी पढ़ें- बदलता मौसम कहीं बना न दे फ्लू का शिकार, इसलिए इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स
जुकाम के लक्षण
- नाक से पानी बहना
- छींकना
- गले में दर्द
- सिरदर्द
- बदन दर्द
- खांसी
गंभीर मामलों में जुकाम बढ़ कर ऐसे रूप भी ले सकता है-
- मिडिल ईयर इन्फेक्शन
- अस्थमा अटैक
- साइनस इन्फेक्शन
- न्यूमोनिया
- सीओपीडी
क्यों होता है जुकाम?
- अधिकतर जुकाम जैसे संक्रमण राइनोवायरस के कारण होते हैं। ये नेजल पैसेज के अंदर मौजूद सेल्स से जा कर चिपक जाता है, फिर ये वहीं रिप्लीकेट होना शुरू हो जाता है। इससे अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में वायरस तेजी से फैलता है और इस तरह संक्रमण बढ़ता जाता है।
- कुछ शोध ऐसा बताते हैं कि राइनोवायरस 37° C से कम तापमान पर तेजी से रिप्लीकेट होते हैं। नेजल पैसेज के अंदर का तापमान लगभग 33°C तक होता है जो कि राइनोवायरस के लिए एक परफेक्ट माहौल बनाता है। हालांकि इस शोध पर अभी और भी पुष्टीकरण बाकी है।
- सर्दी या बदलते मौसम में लोग अक्सर अपने घर के अंदर रहते हैं, जिससे पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिलता है। इससे संक्रमित वायरस का ट्रांसमिशन आसानी से हो जाता है।
- विटामिन डी की कमी की वजह से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्युनिटी कमजोर होने से शरीर की वायरस से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस तेजी से अटैक करते हैं और शरीर में अपनी जगह बना लेते हैं।
जुकाम से बचने के लिए क्या करें
इस तरह कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को तेजी से जुकाम हो जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें, खांसते या छींकते समय साफ कपड़े को नाक और मुंह पर रखें, जूठा न खाएं, नियमित रूप से हाथ धुलें, विटामिन सी और मिनरल युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें, जिससे इम्युनिटी बूस्ट हो।
यह भी पढ़ें- बीमार होते दिल को दुरुस्त करे देंगी ये 3 एक्सरसाइज, बिना किसी झंझट आसानी से घर पर करें ट्राई