अक्सर पेट में रहती है जलन की शिकायत? आज ही अपनी डाइट से बाहर करें ये एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजें
पेट में जलन की शिकायत अक्सर मसालेदार खाने, टमाटर, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैफीन और डेयरी उत्पादों से हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में ...और पढ़ें

पेट में जलन और एसिडिटी से पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
तीखा, मसालेदार भोजन और टमाटर एसिडिटी बढ़ाते हैं
कैफीन, सॉफ्ट ड्रिंक्स और डेयरी उत्पाद भी जलन के कारण
रात में भारी भोजन से बचें, छोटे मील लें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादा तीखा या मसालेदार खा लेने पर कभी-कभार पेट में जलन की शिकायत लोगों को होती ही है, लेकिन लगातार ऐसा बने रहना आपके ईटिंग हैबिट पर सवाल खड़े करता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पेट में अक्सर जलन किन चीजों से हो सकती है और इससे कैसे राहत पा सकते हैं।
तीखा और मसालेदार खाना
यह खाने में भले ही स्वादिष्ट लगते हों लेकिन इससे पेट के अंदरूनी हिस्से में समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च, कालीमिर्च और गरम मसाला अधिक मात्रा में एसिड का निर्माण करते हैं और पेट व गले में जलन पैदा कर सकते हैं। खासकर अगर आप गर्मी में लगातार ऐसा खाना खा रहे हों।
टमाटर बढ़ा सकता है एसिडिटी
टमाटर की प्रकृति एसिडिक होती है और इससे पेट की समस्या बढ़ सकती है। भले ही इसे कच्चा, पका हुआ, सॉस या कैचअप के रूप में खाया जाए इससे पेट और छाती में जलन हो सकती है।
ये ड्रिंक्स भी है खतरनाक
सॉफ्ट ड्रिंक्स या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कार्बन-डाइऑक्साइड होता है जोकि पेट में दबाव को बढ़ा देता है। इस दबाव की वजह से एसिड ऊपर की तरफ बढ़ने लगता है और जलन महसूस होती है।
कैफीन युक्त बेवरेज
चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स से पेट में एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। खासकर खाली पेट कैफीन वाले ड्रिंक्स लेने से जलन की समस्या बढ़ा सकती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
कई लोग पेट या गले की जलन को शांत करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स लेते हैं, लेकिन इनमें मौजूद फैट की मात्रा पाचन को धीमा कर देता है और एसिड ज्यादा बनने लगता है। जिन लोगों को लेक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है उनमें परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
खबरें और भी
नॉन-वेज फूड
रेड मीट और ज्यादा ऑयल में पकाई गई नॉन-वेजिटेरियन रेसिपीज बहुत हैवी होती हैं और इन्हें पचाने में लंबा वक्त लगता है। इस वजह से ज्यादा मात्रा में एसिड बनने लगता है और पेट पर दबाव बढ़ता है।
इनसे मिल सकती है राहत
समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। हालांकि, लाइफस्टाइल में इस तरह के बदलाव भी पेट में जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं:
- कैफीन या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स कम से कम लें और इन्हें खाली पेट ना लें
- रात में सोने से पहले हैवी मील लेने से बचें
- छोटे-छोटे मील लें और एक साथ ज्यादा ना खाएं
- रात में तकिए को थोड़ा ऊपर की ओर रखें ताकि सिर की पॉजिशन ऊंची हो सके
- वजन नियंत्रित रखें