विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए रोजाना ऐसे करें जामुन के बीज का सेवन

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Aug 2021 11:23 AM (IST)

रिसर्च गेट पर छपी एक लेख में जामुन के बीज के फायदे के बारे में बताया गया है। इस लेख ...और पढ़ें

एक शोध की मानें तो जामुन के फल और बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
एक शोध की मानें तो जामुन के फल और बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल उच्च रक्तचाप आम समस्या बन गई है। इसके कई कारण हैं, लेकिन प्रमुख वजह तनाव है। विशेषज्ञों की मानें तो 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत होती है। इससे महिला और पुरुष दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को उच्च रक्तचाप की जांच अवश्य ही करानी चाहिए। वहीं, रहन-सहन और खानपान में सुधार करना चाहिए। अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं, तो जामुन के बीज का सेवन जरूर करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि जामुन के बीज के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साथ ही जामुन के बीज से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

जामुन

जामुन एक मौसमी फल है, जो ग्रीष्म ऋतु में फलता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-ए, बी और सी समेत कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज के लिए संजीवनी बूटी समान है। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप में भी जामुन दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप में सुधार होता है।

क्या कहती है शोध

रिशर्च गेट पर छपी एक लेख में जामुन के बीज के फायदे के बारे में बताया गया है। इस लेख में कई शोधों का जिक्र किया गया है। साल 2017 की एक शोध की मानें तो जामुन के फल और बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर डायबिटीज और हाइपरटेंशन के लिए जामुन के बीज किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साथ ही इंसुलिन को बढ़ावा मिलता है। जामुन के बीज के पाउडर को रोजाना खाली पेट दूध के साथ सेवन करें। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।