यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
How To Boost Metabolism: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन
How To Boost Metabolism कॉफी शरीर में ऑक्सीजन के साथ मिलकर भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करती है। इसके लिए डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। How To Boost Metabolism: मेटाबॉलिज्म सभी जीवों के जीवन यापन के लिए शरीर में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया है। यह प्रक्रिया भोजन को ऊर्जा में बदलता है। इससे पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसी ऊर्जा को व्यक्ति दिनभर खर्च करता है। मेटाबॉलिज्म के असक्रिय होने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इससे वजन बड़ी तेजी से बढ़ने लगता है। इसके लिए मेटाबॉलिज्म का गतिमान रहना जरूरी है। अगर आप भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-
कॉफी पिएं
कॉफी में कैफीन पाया जाता है। इससे रातों की नींद गायब हो जाती है। इसके अलावा, कैफीन युक्त चीजों के अत्यधिक सेवन से कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, कॉफी पीने से शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा का संचार होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। कॉफी शरीर में ऑक्सीजन के साथ मिलकर भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करती है। इसके लिए डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कॉफी पीने की सलाह देते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और फैट बर्न होता है।
ग्रीन टी पिएं
इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही ग्रीन टी सुंदरता के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इसमें एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट नामक आवश्यक पोषक तत्व पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है। इसके अलावा, इसमें एंटीओबेसिटी के भी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
डार्क चॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट सेहत के लिए वरदान साबित होती है। इसके सेवन से तनाव में तुरंत आराम मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि डार्क चॉकलेट के सेवन से मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन का उत्सर्जन होता है। वहीं, डार्क चॉकलेट के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। वहीं, मोटापा और मधुमेह में भी आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।
खबरें और भी
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।