Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lower-Sodium Foods: शरीर में सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 06:08 PM (IST)

    Lower-Sodium Foods अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए अंडे को सुपरफ़ूड कहा जाता है। हालांकि इसमें सोडियम बहुत कम मात्रा में होती ...और पढ़ें

    Lower-Sodium Foods: शरीर में सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन
    Lower-Sodium Foods: शरीर में सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lower-Sodium Foods: शरीर में सोडियम बढ़ने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके अलावा, अत्यधिक तनाव लेने के चलते भी उच्च रक्तचाप बढ़ता है। उच्च रक्तचाप बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए सोडियम का बैलेंस्ड में रहना जरूरी है। अगर आप भी अपने शरीर में सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

    नींबू का जूस पिएं

    नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा, नींबू शरीर में सोडियम को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए नींबू के जूस का सेवन कर सकते हैं।

    सेब खाएं

    अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना सेब जरूर खाएं। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कॉपर, पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। सेब में सोडियम बहुत कम होता है। इसके लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब किडनी के लिए फायदेमंद होता है।

    अंडा खाएं  

    अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए अंडे को सुपरफ़ूड कहा जाता है। हालांकि, इसमें सोडियम बहुत कम मात्रा में होती है। इसके लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। सेहत के लिए अंडा फायदेमंद होता है। सोडियम कंट्रोल करने के लिए अड़े का सेवन जरूर करें।  

    खबरें और भी

    खीरा खाएं

    खीरा में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें तक़रीब 96 फीसदी पानी होता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। खीरा में सोडियम कम रहता है। इसके लिए खीरे का सेवन कर सकते हैं। डाइट चार्ट की मानें तो आधे खीरे में महज 3 ग्राम सोडियम रहता है। इसके लिए खीरे का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।