Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में फलों का सेवन करने से बढ़ सकती हैं ये 5 समस्याएं, खाते समय बरतें ये सावधानी

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 04:51 PM (IST)

    फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन रात में इनका सेवन कुछ मामलों में नुकसानदेह हो सकता है। रात में फलों का सेवन करने से वजन बढ़ने नींद में बाधा और द ...और पढ़ें

    रात में नहीं खाने चाह‍िए फल। (Image Credit- Freepik)
    रात में नहीं खाने चाह‍िए फल। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फल खाने से शरीर को जरूरी पोषण म‍िलता है।
    2. इसे खाने का भी एक सही समय होता है।
    3. गलत समय पर फलों काे खाने से नुकसान हो सकता है।

    ड‍िज‍िटल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। फल हमारी सेहत के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। हालांक‍ि रात में इन्‍हें खाने से आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। अगर आप रात में फलों का सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। रात में फलों को पचाने में द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। वहीं अधिक शुगर वाले फल Blood Sugar Level बढ़ा सकते हैं। वहीं एसिडिक फल एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स का कारण बनते हैं।

    इसी तरह रात में फलों का सेवन करने से वजन बढ़ने, नींद की क्‍वाल‍िटी खरोब होने और दांतों में कीड़े लगने की समस्‍या बढ़ जाती है। पोषक‍ तत्‍वों से भरपूर ये फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में आपको इन्‍हें खाने से पहले समय का ध्‍यान रखना चाह‍िए। वरना आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं रात में फलों का सेवन करने से कौन-कौन सी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

    पाचन संबंधी समस्याएं

    रात में शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट धीमा हो जाता है। इससे डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। ऐसे में भारी और फाइबर युक्त फल जैसे सेब, नाशपाती या केला रात में खाने से बचना चाह‍िए। इससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर है, उन्हें रात में फल खाने से बचना चाहिए।

    ब्लड शुगर लेवल बढ़ाए

    फलों में नेचुरल शुगर होने के कारण ये हमें द‍िनभर ऊर्जावान बनाए रखती है। रात में फलों का सेवन करने से शरीर को मिल रही ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करने का समय नहीं मिलता, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को विशेष रूप से रात में अधिक मीठे फल खाने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    एसिडिटी और रिफ्लक्स का खतरा

    संतरा, अनानास और अंगूर एसिडिक होते हैं। रात में इन्हें खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रात में खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: फलों से पोषण चाहिए? इन 4 गलतियों से बचें, वरना सब बेकार!

    वजन बढ़ने का खतरा

    रात के समय शरीर की एनर्जी की खपत कम हो जाती है, जिससे एक्स्ट्रा कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है। खासकर केले, आम और चीकू जैसे उच्च कैलोरी वाले फल रात में खाने से वजन बढ़ा सकते हैं। अगर वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रात में फलों का सेवन करने से परहेज करें।

    नींद की समस्या

    रात में अधिक फाइबर युक्त या शुगर से भरपूर फल खाने से नींद पर असर पड़ सकता है। मीठे फल ब्लड शुगर बढ़ाते हैं, जिससे दिमाग ज्‍यादा एक्‍ट‍िव हो जाता है और सोने में दिक्कत होती है। अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती, तो सोने से पहले फल खाने से बचें।

    दांतों की समस्याएं

    फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो दांतों पर चिपक सकती है और बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकती है। रात में फल खाने के बाद अगर ठीक से ब्रश न किया जाए, तो इससे कैविटी और मसूड़ों की समस्या हो सकती है। खासतौर पर खट्टे फलों में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

    यह भी पढ़ें: फलों को भी खाने का होता है सही तरीका और समय, नहीं किया फॉलो तो हो सकती हैं बीमारियों का शिकार