Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:46 PM (IST)

    Health Tips गर्मियों में तरबूज खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर पोटैशियम आयरन विटामिन-ए विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के ...और पढ़ें

    Health Tips: तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें वरना हो सकता है नुकसान
    Health Tips: तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें वरना हो सकता है नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: गर्मियों में तरबूज खाना भला किसे पसंद नहीं होता। यह इस मौसम का सबसे बेहतरीन फल है। जो शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, तरबूज खाने के बाद तुरंत बाद कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं, तरबूज खाने के बाद आपको क्या नहीं खाना चाहिए। 

    दूध का सेवन

    तरबूज खाने के बाद दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, तरबूज में विटामिन-सी होता है। इसे खाने के बाद अगर आप दूध पीते हैं, तो इससे आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

    प्रोटीन युक्त फूड्स

    तरबूज खाने के बाद प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस फल में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में अगर आप तरबूज खाने के बाद प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे दाल, दही, नट्स आदि का सेवन करते हैं, तो ये पेट के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

    अंडे 

    तरबूज खाने के बाद अंडे खाते हैं, तो इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है। अंडे में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड होते हैं और तरबूज पानी से भरपूर होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    तरबूज खाने के तुरंत बाद इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। हालांकि इस फल को खाने के 30 मिनट बाद ही कुछ भी खाएं। 

    तरबूज खाते वक्त ध्यान दें कि इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच में इस फल को खा सकते हैं लेकिन रात के समय इसे खाने से बचें। इससे भी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik