यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्टडी में सामने आया COVID-19 से बचाव का तरीका, जानें क्या है प्लांट-बेस्ड डाइट का इससे कनेक्शन
कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए इससे बचाव करने के लिए सावधानियों को ध्यान में रखने की काफी जरूरत है। ब्राजील की एक यूनिवर ...और पढ़ें

HighLights
- कोविड-19 के खतरे को प्लांट-बेस्ड डाइट काफी कम हो सकती है।
- इस स्टडी में 700 लोगों को शामिल किया गया।
- सर्व-भक्षी लोगों में कोविड-19 संक्रमण का खतरा अधिक पाया गया।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। COVID-19: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल प्रिवेंशन एंड हेल्थ में आई एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग प्लांट बेस्ड डाइट खाते हैं, उनमें कोविड-19 इन्फेक्शन का खतरा 39 प्रतिशत कम होता है। हफ्ते में तीन बार से अधिक मीट खाने वाले लोगों में कोविड-19 इन्फेक्शन का जोखिम अधिक देखने को मिला। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे का कारण यह बताया कि प्लांट-बेस्ड डाइट से अधिक पोषण मिलता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
इस स्टडी के लिए 700 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें 424 सर्व-भक्षक (Omnivores) और 278 लोग प्लांट-बेस्ड डाइट फॉलो करते थे। इन लोगों की लाइफस्टाइल, डाइट और मेडिकल इतिहास का सर्वे किया गया और पाया गया कि 330 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिनमें 52 प्रतिशत लोग सर्व-भक्षी और 40 प्रतिशत शाकाहारी थे। इस डाटा का विश्लेषण करने से इस स्टडी का निष्कर्ष निकाला गया कि प्लांट-बेस्ड डाइट खाने वाले व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें: क्या डायबिटीज का खतरा कम कर सकती है प्लांट बेस्ड डाइट, जानें क्या कहती है ताजा स्टडी
शोधकर्ताओं ने इस स्टडी में यह भी बताया कि आपकी सर्व-भक्षी लोगों में अन्य परेशानियां, जैसे कम फिजिकल एक्टिविटी और मोटापा आदि अधिक पाया गया। हालांकि, इस बारे में अभी और स्टडी करने की जरूरत है, लेकिन इस स्टडी के शोधकर्ताओं ने नसीहत दी है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए प्लांट-बेस्ड डाइट को अपनाएं। आइए जानते हैं, प्लांट बेस्ड डाइट में किन-किन फूड आइटम्स को शामिल किया जा सकता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। ये पाचन के साथ-साथ डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, ये वजन कम करने में भी मददगार होते हैं। इसलिए ओट्स, बाजरा, ज्वार आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
खबरें और भी
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
नट्स
बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इनमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें: आपके गट में पाया जाने वाला बैक्टिरीया बन सकता है अल्जाइमर की वजह, स्टडी में हुआ खुलासा
Picture Courtesy: Freepik