Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दही में मिलाकर खा लें ये एक चीज, सुबह उठते ही तुरंत साफ हो जाएगा पूरा पेट; नहीं होंगे कब्ज से परेशान

    Updated: Sat, 03 May 2025 12:57 PM (IST)

    आजकल कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान है। यह पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है जो लंबे समय तक रहने की वजह से कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए इ ...और पढ़ें

    कब्ज से राहत दिलाएगा दही (Picture Credit- Freepik)
    कब्ज से राहत दिलाएगा दही (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कब्ज पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है, जो किसी को भी शिकार बना सकती है।
    2. लंबे समय बाद यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
    3. ऐसे में दही के इस्तेमाल से इससे राहत पाई जा सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर होने वाली लापरवाही सेहत पर बुरा असर डालती है। यही वजह है कि इन दिनों पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो चुकी है। हर कोई आजकल पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। कब्ज (yogurt for constipation) इन्हीं समस्या में से एक है, जो कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बनता है। यह समस्या भले ही बेहद आम लगती है, लेकिन लंबे समय रहने से यह गंभीर रूप ले सकती है।

    क्या है कब्ज की समस्या?

    यह एक आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग करना कब्ज कहलाता है। हालांकि, आप कितनी बार मल त्याग करते हैं, यह हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है। ऐसे कब्ज को समझने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि कब्ज तब होता है, जब आपकी मल त्याग की फ्रीक्वेंसी कम हो जाती है और मल त्यागना मुश्किल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें-  रोज सुबह खाली पेट खा लें बस एक चम्‍मच घी, शरीर को मि‍लेंगे इतने फायदे क‍ि हैरान हो जाएंगे आप

    क्यों होती है कब्ज की समस्या?

    कब्ज इसलिए होता है क्योंकि आपका कोलन (बड़ी आंत) आपके मल से बहुत ज्यादा पानी सोख लेता है। इससे आपका मल सूख जाता है, जिससे यह सख्त हो जाता है और आपके शरीर से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। यह अक्सर डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव या फाइबर के अपर्याप्त सेवन के कारण होता है।

    कब्ज से राहत दिलाएगा ये अचूक उपाय

    ऊपर दी गई जानकारी से आप कब्ज क्या है और क्यों होता है, ये तो समझ ही गए होंगे। ऐसे में अब हम आपको बताएंगे एक ऐसे अचूक उपाय के बारे में, जिसे रात में करने से सुबह आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।

    खबरें और भी

    बड़े काम का त्रिफला पाउडर

    कब्ज से राहत पाने के लिए आपको रात में दही में त्रिफला पाउडर मिलाकर खाना होगा। त्रिफला आयुर्वेद में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह हरड़, बहेड़ा और आंवला के मिलकर बना चूर्ण होता है। ये तीनों पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।

    ऐसे करें इस्तेमाल

    आपको बस करना यह होगा कि रात में एक कटोरी ताजे दही में एक चम्मच त्रिफला पाउडर अच्छे से मिलाकर धीरे-धीरे खाना है। ऐसा आपको सोने से 30 मिनट पहले करना है और याद रखें कि इसे खाने के बाद पानी पीने से बचें। इस एक उपाय को करने से सुबह उठते ही आपका पेट पूरा साफ हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें-  बॉडी में नजर आएं ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं शरीर को नहीं मिल रहा है पूरा पोषण; तुरंत करें डाइट में सुधार

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।