Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनजाने में ही Kidney Damage कर रही हैं आपकी ये आदतें, हेल्दी रहने के लिए आज ही बनाएं इनसे दूरी

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 07:06 AM (IST)

    किडनी हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि स्वस्थ रहने के लिए किडनी का स्व ...और पढ़ें

    किडनी खराब करती हैं ये आदतें (Picture Credit- Freepik)
    किडनी खराब करती हैं ये आदतें (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. किडनी हमारे शरीर में बेहद अहम अंगों में से एक है।
    2. ऐसे में हेल्दी रहने के लिए किडनी का हेल्दी रहना भी जरूरी है।
    3. हालांकि, हमारी कुछ आदतों की वजह से हम खुद ही kidney Damage कर रहे हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी का स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। किडनी स्टोन, किडनी फेल, डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट कुछ ऐसे टर्म्स हैं, जिन्हें हम आमतौर पर सुनते हैं, लेकिन इसके प्रति सचेत नहीं रहते हैं। किडनी की बीमारी अक्सर साइलेंट किलर की तरह गंभीर स्टेज पर पहुंच कर पता चलती है, जो कि बेहद खतरनाक स्थिति है।

    नियमित तौर पर हमारी डेली रूटीन में कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो हमारी किडनी पर दबाव डालती हैं और इन्हें धीरे- धीरे कर खराब करती हैं। गौर करने वाली बात ये है कि हमें इस बात का एहसास भी नहीं होता है कि हम अपनी किडनी खुद ही डैमेज कर रहे हैं। इसलिए सजग रहें और ऐसी आदतों से दूरी बनाएं जो कर सकती हैं आपकी किडनी खराब –

    यह भी पढ़ें-  आपकी डाइट में शामिल ये 5 चीजें बनाती हैं आपके लिवर को बीमार, आज ही कह दें इन्हें टा-टा बाय!

    ज्यादा पेनकिलर खाना

    जरूरत से अधिक पेन किलर खाने से किडनी तक जाने वाला ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है जिससे इनकी कार्यशैली प्रभावित होती है और समय के साथ किडनी के काम करने की क्षमता धीमी होती जाती है। इसलिए डॉक्टर के निर्देश अनुसार ही पेन किलर खाएं।

    हिडेन सॉल्ट का सेवन

    खाने में ऊपर से नमक डालना नुकसानदायक है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन प्रोसेस्ड फूड्स जैसे चिप्स, नमकीन, जंक फूड आदि में भारी मात्रा में नमक होता है, जो कि ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। ऐसी हाई सोडियम डाइट से किडनी पर दबाव पड़ता है। इसलिए बिना लेबल चेक किए किसी खाने की चीज का सेवन न करें।

    खबरें और भी

    पानी कम पीना

    डिहाइड्रेटेड रहने के कारण किडनी पर दबाव पड़ता है और इसकी कार्यशैली प्रभावित होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से टॉक्सिन इकट्ठा होने लगते हैं, जिससे किडनी स्टोन जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

    हर्बल सप्लीमेंट

    जहां कुछ हर्ब्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, वहीं लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में इनके सेवन के कारण भी किडनी पर दबाव पड़ता है और ये खराब हो सकती हैं।

    नींद पूरी न होना

    स्लीप एप्निया जैसे स्लीप डिसऑर्डर शरीर के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर संचालित करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। इससे किडनी हेल्थ पर असर पड़ता है। इसलिए नींद जरूर पूरी करें।

    यह भी पढ़ें-  स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक है वायु प्रदूषण, दुनियाभर में बना स्ट्रोक का दूसरा सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर