Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Pulses: सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं ये 4 दाल, मिलते हैं बेमिसाल फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 12:46 PM (IST)

    Benefits Of Pulses रोजाना दाल खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती ...और पढ़ें

    Benefits Of Pulses: सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं ये दाल
    Benefits Of Pulses: सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं ये दाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Pulses: दाल हमारे खाने का मुख्य व्यंजन है। दाल से कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आप दाल का सेवन कर के शरीर के लिए आवश्यक कई विटामिन्स की पूर्ति कर सकते हैं। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। वैसे हर दाल फायदेमंद होती है, लेकिन आज आपको इस खबर में बताएंगे कि कौन-सी दाल कितनी ज्यादा फायदेमंद है और आपको अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं...

    1.मूंग की दाल

    मूंग की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पौष्टिक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप मूंग की दाल को खाने में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स होते हैं। यह पाचन तंत्र, हड्डियां, आंखें, बाल, त्वचा आदि के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेहतमंद रहने के लिए आप डाइट में मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं।

    2.मसूर की दाल

    मसूर दाल को लाल मसूर के नाम से भी जाना जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन घटाने के साथ, हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। मसूर की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसके साथ यह कई अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

    3.अरहर दाल

    लोग सबसे ज्यादा अरहर दाल खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ कई बीमारियों से बचाने में सहायक है।

    खबरें और भी

    4.चने की दाल

    यह शकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसका इस्तेमाल दाल, सब्जी, पूरी आदि में किया जाता है। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चना दाल फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह डाइबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik