यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dark Chocolate: आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभदायक है डार्क चॉकलेट, जानें इसके अन्य फायदे
चॉकलेट खाना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। इसे हम अक्सर चॉकलेट बार या किसी स्वीट डिश में खाते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि चॉकलेट खाना आपकी सेहत ...और पढ़ें

HighLights
- डार्क चॉकलेट खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल और त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
- यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना, दिमाग को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dark Chocolate Benefits: शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे चॉकलेट खाना पसंद न हो। बच्चा हो या बड़ा, सभी बड़ा आनंद लेकर चॉकलेट खाते हैं। इसके स्वाद की वजह से कई स्वीट डिशेज में इसे मिलाकर खाया जाता है और इसकी कई डिशेज भी बनाई जाती हैं। चॉकलेट कोको बीन्स से बनाई जाती है और कई प्रकार की होती है। इन्हीं में से एक है, ड्रार्क चॉकलेट, जिसमें कोको की मात्रा अधिक होती है। इसमें साधारण मिल्क चॉकलेट की तुलना में कम शुगर होता है, जिस वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जी हांं! चॉकलेट खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानें डार्क चॉकलेट खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।
एंटी-ऑक्सिडेंट्स
आपकी सेहत के लिए एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी महत्वपूर्ण होते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स रेडिकल डैमेज से बचाव करने में आपकी मदद करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जिस वजह से यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों की ये मिठाई स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी है भरपूर, जानें इससे होने वाले लाभ
दिल के लिए फायदेमंद
दिल की सहेक का ख्याल रखने में ड्रार्क चॉकलेट फायदेमंद हो सकता है। इनमें फ्लेवेनॉल्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर होते हैं। इसलिए रोज थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना आपके दिल के लिए लाभदायक हो सकता है।
मूड बेहतर बनाता है
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि डार्क चॉकलेट खाने के बाद आपका मूड बेहतर होता है। ऐसा इसमें मौजूद पोलीफिनॉलिक कंपाउंड्स की वजह से होता है। यह कंपाउंड स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है, जिससे आपका मूड पहले से बेहतर होता है।
खबरें और भी
दिमाग के लिए लाभदायक
डार्क चॉकलेट खाना आपके दिल ही नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह दिमाग की न्यूरोप्लास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह दिमाग के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे दिमाग बेहतर तरीके से काम कर पाता है।
सन डैमेज से बचाव
डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो यूवी किरणों की वजह से होने वाले डैमेज से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए डार्क चॉकलेट खाना आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में जरूरी है दिल की खास देखभाल, सुबह की इन अच्छी आदतों से बनाएं हार्ट को हेल्दी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik