Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ प्यास लगना ही नहीं, Dehydration के होते हैं और भी कई लक्षण; नजर आते ही हो जाएं सावधान

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 09:26 AM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है। तेज धूप और ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है जो डिहाइड्रेशन की वजह बन ...और पढ़ें

    Dehydration Warning Signs: डिहाइड्रेशन के इन लक्षणों से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)
    Dehydration Warning Signs: डिहाइड्रेशन के इन लक्षणों से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मी में डिहाइड्रेशन का रिस्क काफी बढ़ जाता है
    2. डिहाइड्रेशन के कारण सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं
    3. प्यास लगने के अलावा, डिहाइड्रेशन के और भी कई संकेत हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर से पसीना भी ज्यादा निकलता है। अगर इस वॉटर लॉस की भरपाई न की जाए, तो डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या हो सकती है, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

    अक्सर लोग डिहाइड्रेशन को केवल प्यास लगने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके कई और लक्षण (Signs of Dehydration) भी होते हैं, जिन्हें पहचानकर समय रहते इससे बचा जा सकता है। आइए जानें डिहाइड्रेशन के लक्षण (Dehydration Symptoms) कैसे नजर आते हैं।

    डिहाइड्रेशन के लक्षण (Dehydration Warning Signs)

    मुंह और त्वचा का सूखापन

    डिहाइड्रेशन का सबसे आम संकेत है मुंह का सूखना और त्वचा का रूखा हो जाना। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो सलाइवा का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे मुंह सूखने लगता है। साथ ही, त्वचा में इलास्टिसिटी कम हो जाता है और वह ड्राई हो जाती है।

    सिरदर्द और चक्कर आना

    शरीर में पानी की कमी से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिसके कारण सिरदर्द या चक्कर आने लगते हैं। यदि बिना किसी वजह के सिरदर्द हो रहा हो, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है खस का शरबत, इस तरीके से करें इस खास ड्रिंक को तैयार

    यूरिन कम आना और उसका रंग गहरा होना

    आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति दिन में 6-7 बार यूरिन करता है, लेकिन डिहाइड्रेशन होने पर यूरिन की मात्रा कम हो जाती है और उसका रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। यह शरीर में पानी की कमी का साफ संकेत है।

    थकान और कमजोरी महसूस होना

    पानी की कमी से शरीर का एनर्जी लेवल गिर जाता है, जिससे बिना किसी मेहनत के ही थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। यहां तक कि छोटे-छोटे काम करने में भी आलस आने लगता है।

    मांसपेशियों में ऐंठन

    डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटैशियम) का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द हो सकता है। खासकर गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से यह समस्या ज्यादा होती है।

    फोकस करने में दिक्कत

    दिमाग का लगभग 75% हिस्सा पानी से बना होता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो फोकस कम हो जाती है, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

    तेज भूख लगना

    कई बार प्यास को भूख समझ लिया जाता है। यदि आपको बार-बार भूख लग रही है, तो हो सकता है कि शरीर को पानी की जरूरत हो।

    दिल की गति का तेज होना

    पानी की कमी से ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है, जिसके कारण दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और हार्ट बीट बढ़ जाती है।

    डिहाइड्रेशन से कैसे बचें?

    • भरपूर पानी पिएं- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
    • इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स लें- नारियल पानी, ओआरएस या नींबू पानी पीकर इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करें।
    • फल और सब्जियां खाएं- तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
    • कैफीन और अल्कोहल से बचें- यह डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं।
    • धूप में ज्यादा न निकलें- गर्मी के समय छाया में रहें और हल्के कपड़े पहनें।

    यह भी पढ़ें: गर्मी की वजह से भी बढ़ सकता है Uric Acid, कम करने के लिए डाइट में शामिल कर लें 5 फ्रूट्स

    Source:

    Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/9013-dehydration#symptoms-and-causes