Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Air pollution: फेफड़ों की सफाई करती हैं ये ड्रिंक्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 10:51 AM (IST)

    Delhi Air pollution हर साल बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग कई गंंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। प्रदूषित हवा सबसे ज्यादा आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती ह ...और पढ़ें

    Delhi Air pollution: फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स
    Delhi Air pollution: फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

    HighLights

    1. प्रदूषण से बचने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
    2. इन ड्रिंक्स को पीने से फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
    3. पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी फेफड़ों को हेल्दी रखती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Delhi Air pollution: बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में खराश आदि की समस्या होती है। बढ़ते प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को होता है, जिससे फेफड़ों में गंदगी जमा होने लगती है और शरीर में कई बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में आपको फेफड़ों की सफाई करने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। जिन्हें पीने से फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    मुलेठी की चाय

    मुलेठी शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। यह सर्दी-जुकाम के लिए कारगर उपायों में से एक है। मुलेठी चाय पीने से फेफड़ों की समस्याएं भी दूर होती है। इसके अलावा मुलेठी हृदय रोग के खतरे को कम करने में भी मददगार है।

    शहद और गर्म पानी

    अगर आप रोजाना गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे फेफड़ों में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। यह ड्रिंक एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: शरीर में नजर आने लगे हैं ये लक्षण? तो समझ जाएं कि आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर!

    ग्रीन टी

    एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होती है। बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए आप ग्रीन टी की मदद ले सकते हैं। इसे पीने से फेफड़ों में होने वाले सूजम कम होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    पुदीने की चाय

    पुदीने की चाय में डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। जो फेफड़ों को साफ करती है। यह चाय फेफड़ों को प्रदूषण से बचाती है। इसके अलावा पुदीने की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन भी तेजी से कम होता है, साथ ही पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

    हल्दी और अदरका का ड्रिंक

    पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-टॉक्सिक गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म कर लें, इसमें अदरक के टुकड़े और एक चम्मच हल्दी डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह उबाल लें, इसके बाद छानकर पी लें, जिससे फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान होती हैं कई समस्याएं, बचना है, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik