यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dementia: खराब लाइफस्टाइल कम उम्र में ही बना सकती है डिमेंशिया का शिकार, बचाव के लिए बरतें ये एहतियात
याददाश्त कमजोर होना डिमेंशिया का सबसे आम लक्षण माना जाता है जिस कारण से इसे बढ़ती उम्र में होने वाली कंडीशन माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। एहतियात न ...और पढ़ें

HighLights
- डिमेंशिया को आमतौर पर बुजुर्गों के साथ होने वाली समस्या के रूप में देखा जाता है।
- खराब लाइफस्टाइल की वजह से यह काम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना सकता है।
- मेडिटेरेनियन डाइट, एक्सरसाइज करने और स्मोकिंग न करने से इसका रिस्क कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dementia: बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त का कमजोर होना आम बात है। उम्र बढ़ने की वजह से दिमाग के सेल्स भी कमजोर होते जाते हैं, जिस कारण से वे ठीक से फंक्शन नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर इस कारण से डिमेंशिया को बुजुर्गों की समस्या माना जाता है, लेकिन हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खराब आदतों की वजह से कम उम्र में भी डिमेंशिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हमारा रहन सहन और खान पान दोनों ही हमारे दिमाग को प्रभावित करते हैं, इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों से आप डिमेंशिया के जोखिम को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो डिमेंशिया के खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
क्या है डिमेंशिया?
अल्जाइमर्स एसोसिएशन के मुताबिक, डिमेंशिया एक ऐसा टर्म है, जिसे याददाश्त, भाषा, प्रॉब्लम सॉल्विंग और सोचने समझने की क्षमता प्रभावित होने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन कारणों से किसी भी प्रभित व्यक्ति के रोजमर्रा जीवन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डिमेंशिया का सबसे आम कारण अल्जाइमर है, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे पार्किनसन्स डिजीज। इस कंडीशन को आमतौर पर, ओल्ड एज के साथ जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह काम उम्र के लोगों को भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर कम करने में मददगार है एलोवेरा जूस, जानें इसे पीने के अन्य फायदे
कैसे कर सकते हैं इससे बचाव?
हेल्दी डाइट
हमारी डाइट का सीधा प्रभाव हमारे दिमाग पर होता है। ऐसा स्टडी में भी पाया गया है कि प्रोसीसेड फूड आइटम्स खाने की वजह से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूसरी तरफ, मेडिटेरेनियन डाइट, जिसमें सब्जियों, फल, साबुत अनाज, नट्स आदि को अधिक महत्व दिया जाता है, डिमेंशिया के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करें।
ब्रेन टीजर
दिमाग जितना एक्टिव रहता है, उतना ही हेल्दी भी रहता है। इसलिए अपने ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए ब्रेन टीजर, पजल्स, सुडोकू, क्रॉस वर्ड्स, ऑप्टिकल इल्यूजन जैसी एक्टिविटीज को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे याददाश्त बेहतर होती है और आपके ब्रेन की एक्सरसाइज भी होती है।
खबरें और भी
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करना आपके शरीर के लिए ही नहीं बल्कि, आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए रोज थोड़ी देर, कम से कम 30 मिनट, एक्सरसाइज करें। अधिक देर तक एक ही जगह बैठे रहने की वजह से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें।
स्मोकिंग न करें
स्मोक करना न केवल आपके फेफड़ों के लिए बल्कि, आपके दिमाग के लिए भी उतना ही हानिकारक होता है। इसलिए स्मोक करने की आदत छोड़ दें।
यह भी पढ़ें: कम उम्र में आर्थराइटिस से बचाव करने के लिए करें लाइफस्टाइल में ये जरूरी बदलाव
Picture Courtesy: Freepik