Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्नाटक में महामारी घोषित हुआ ‘Dengue’, डॉक्टर ने बताया कैसे जानलेवा साबित हो सकती है ये बीमारी

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 03:22 PM (IST)

    Dengue मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो आमतौर पर बरसात में ज्यादा तेजी से फैलती है। कर्नाटक में इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही इस ...और पढ़ें

    कर्नाटक में महामारी घोषित हुआ डेंगू (Picture Credit- Freepik)
    कर्नाटक में महामारी घोषित हुआ डेंगू (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Dengue एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर बरसात के दिनों तेजी से फैलती है।
    2. कर्नाटक में इसके लगातार बढ़ते मामलों की वजह से इसे महामारी घोषित किया गया है।
    3. ऐसे में इस बीमारी के गंभीर परिणामों से बचने के लिए इससे बचाव बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का मौसम यानी देर सारी बीमारियां और संक्रमण। इस मौसम में अक्सर विभिन्न तरह की बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। खासकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों का प्रकोप इस मौसम में काफी बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वेस्ट नाइल फीवर, जीका वायरस मच्छरों से होने वाली कुछ गंभीर बीमारियां हैं। इनमें से डेंगू सबसे आम, लेकिन खतरनाक बीमारी है, जिसके मामले इन दिनों कर्नाटक में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

    राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों के देखते हुए इसे महामारी घोषित (Dengue Epidemic In Karnataka) कर दिया गया है। मानसून आते ही देश-विदेश के इसके मामले बढ़ने लगते हैं। हर साल इस बीमारी की वजह से कई लोगों की जान तक चली जाती है। समय रहते अगर इसका इलाज और इससे बचाव न किया जाए, तो यह जान ले सकती है। ऐसे में इस बीमारी के घातक परिणाम और इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में सीनियर रेजीमेंट डॉ. मुजम्मिल सुल्तान कोका से बातचीत की।

    यह भी पढ़ें-  समय से पहले बूढ़ा बना देगी नींद की कमी, बढ़ जाएगा वजन, पड़ जाएंगे अक्ल पर पत्थर!

    डेंगू के लक्षण

    डॉक्टर बताते हैं कि वायरस के तेजी से फैलने से खतरा बढ़ जाता है, खासकर मानसून के मौसम में। इस बीमारी की संभावित गंभीरता को देखते हुए डेंगू को कर्नाटक में महामारी (Dengue Epidemic Disease) घोषित कर दिया गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है। डेंगू नामक वायरस (Dengue Causes) मच्छरों से फैलता है और यह फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। इसकी वजह से तेज बुखार, दर्दनाक सिरदर्द, चकत्ते और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    डेंगू के गंभीर परिणाम

    वहीं, इसके गंभीर परिणाम के बारे में बताते हुए डॉक्टर ने कहा कि अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह डेंगू हेमरेजिक फीवर में विकसित हो सकता है, जिसकी वजह से ब्लीडिंग, प्लाज्मा लीकेज, ऑर्गन फेलियर और यहां तक ​​​​कि मौत भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    कैसे करें डेंगू से बचाव

    डॉक्टर बताते हैं कि डेंगू से लड़ने की कुंजी इसकी रोकथाम है। ऐसे में इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

    • मच्छरों को पनपने के रोकने के लिए उनके प्रजनन स्थानों को खत्म करें।
    • घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें।
    • मच्छरों के काटने से बचने के लिए सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।
    • मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
    • इस घातक बीमारी से बचने के लिए, जन ​​जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है।

    यह भी पढ़ें-  अर्थराइटिस की वजह से रिटायरमेंट का मन बना रहीं Saina Nehwal, समझें इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय