Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dengue: डेंगू मरीजों के लिए रामबाण दवा है ये फल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 03:43 PM (GMT+05:30)

    Dengue हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है। साथ ही सिर और बदन ...और पढ़ें

    Dengue: डेंगू मरीजों के लिए रामबाण दवा है ये फल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे
    Dengue: डेंगू मरीजों के लिए रामबाण दवा है ये फल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue: बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें डेंगू सबसे अधिक खतरनाक है। यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है। साथ ही सिर और बदन में असहनीय दर्द होता है। इसके लिए डेंगू को 'हड्डीतोड़ बुखार' भी कहा जाता है। इस स्थिति में संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। प्लेटलेट्स कम होने के चलते डेंगू से रिकवरी में लंबा समय लगता है। डेंगू से रिकवरी के लिए डॉक्टर पपीते के पत्ते की जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

    डेंगू में फायदेमंद

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कीवी में विटामिन सी, ई, पोटेशियम, फाइबर और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर, एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण डेंगू में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अतः डेंगू के मरीज कीवी का सेवन अवश्य करें। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

    प्लेटलेट्स बढ़ता है

    कीवी में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन सी, ई, के, आयरन, जिंक पाए जाते हैं। कीवी में फाइटोकेमिकल्स के गुण भी पाए जाते हैं। इस फल के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। साथ ही व्हाइट ब्लड सेल्स में भी सुधार होता है।

    कंट्रोल में रहता है हाइपरटेंशन

    अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं, तो हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कीवी को जरूर शामिल करें। कीवी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डॉक्टर भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पोटेशियम रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।