Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू और मलेरिया दिखते एक जैसे, पर हैं अलग! National Dengue Day 2025 पर दोनों में जानें अंतर

    Updated: Fri, 16 May 2025 08:47 AM (IST)

    गर्मियों में मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल डेंगू डे पर आज हम आपको कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको डेंगू और मल ...और पढ़ें

    डेंगू और मलेरिया के लक्षणों में आप तो नहीं हो जाते कन्फ्यूज? (Image Credit- Freepik)
    डेंगू और मलेरिया के लक्षणों में आप तो नहीं हो जाते कन्फ्यूज? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आज 16 मई को नेशनल डेंगू डे मनाया जा रहा है।
    2. इस द‍िन लोगों को बीमारी के प्रत‍ि जागरुक क‍िया जाता है।
    3. डेंगू के कुछ लक्षण मलेरि‍या से भी मेल खाते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू होते ही मच्‍छरों का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में मच्‍छरों के काटने से कई गंभीर बीमार‍ियाें का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्‍हीं में से डेंगू और मलेरि‍या एक जानलेवा बीमारी है। अगर समय पर इलाज न म‍िले तो मामला गंभीर हो सकता है। कई मामलों में तो मरीज की मौत तक हो जाती है। आज नेशनल डेंगू डे मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य लोगों को इस बीमरी के प्रत‍ि जागरुक करना है। साथ ही उन्‍हें इस बीमारी के प्रत‍ि बचाव के तरीके भी बताए जाते हैं।

    आज इस मौके पर हम आपको डेंगू और मलेरि‍या के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, डेंगू और मलेर‍िया दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारियां हैं। इनके लक्षण भी एक दूसरे से काफी म‍िलते हैं। हालांक‍ि इनका इलाज अगल तरीकों से क‍िया जाता है। आइए इन दोनों के अंतर के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डेंगू क्या है?

    डेंगू एक फैलने वाली बीमारी होती है। येएडीज एजिप्टी नाम के मच्‍छर के काटने से फैलती है। दरअसल, ये मच्‍छर द‍िन के समय यानी क‍ि सुबह और शाम में ज्‍यादा एक्‍ट‍िव होते हैं। डेंगू के लक्षण आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, मसल्‍स और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर पर चकत्ते (rashes) के रूप में सामने आते हैं। आपको बता दें क‍ि डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। क्‍योंक‍ि इस दौरान हड्ड‍ियाें में असहनीय दर्द होता है। कई मामलों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरती है, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: कान के भयंकर दर्द ने हाल क‍र द‍िया है बेहाल, तो अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्‍खे; तुंरत म‍िलेगा आराम

    मलेरिया क्या है?

    यह प्लाज्मोडियम नाम के पैरासाइट के कारण होता है, जो इन्फेक्टेड फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है। इस बीमारी का लक्षण मच्छर के काटने के करीब 3 से 4 दिन बाद दिखाई देते हैं। मलेर‍िया का मच्‍छर रात में एक्‍ट‍िव होता है। इसमें आपको तेज बुखार के साथ पसीना, कंपकंपी, थकान, उल्टी और सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है।

    खबरें और भी

    क्‍या है इलाज? 

    डेंगू- इसका डायग्नोसिस माइक्रोस्कोपिक टेस्ट या NS1 एंटीजन टेस्ट से किया जाता है। यह ए‍क वायरल बीमारी है, एंटी-वायरल दवाओं से इसका पूरी तरह इलाज नहीं किया जा सकता है। इसमें सपोर्टिव (पैरासिटामोल, हाइड्रेशन और आराम) की सलाह दी जाती है। जबक‍ि मलेरिया की पहचान एंटीजन और एंटीबॉडी टेस्ट से की जाती है। इलाज के लिए एंटी-मलेरियल दवाओं को मरीजों को द‍िया जाता है। 

    कैसे करें बचाव

    डेंगू हो या मलेरिया, दोनों से बचाव के उपाय लगभग एक जैसे ही होते हैं। आप अपने घरों के आसपास पानी जमा होने दें। क्‍योंक‍ि मच्‍छर ज्‍यादातर पानी में ही पनपते हैं। फुल स्‍लीव्‍स के कपड़े पहनें। मच्छरदानी और रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करें। इसके साथ्‍र ही घर के आसपास और घर में भी सफाई रखें। घर के आसपास सफाई रखें। जब आप सावधानी बरतेंगे तो ही खुद को और परि‍वार वालों को सुरक्षित रख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: National Dengue Day 2025: हड्डी तोड़ बुखार होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, बचाव के ल‍िए करें 7 काम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।