Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Diabetes Day 2024: भारत में तेजी से पैर पसार रहा डायबिटीज, बीमारी से आपको बचा सकते हैं ये छोटे बदलाव

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 12:07 PM (IST)

    World Diabetes Day 2024 आज के दौर में लाइफस्‍टाइल में बदलाव अनियमित कार्य करने का समय तनाव और जंक फूड जैसी आदतों से डायबिटीज के मामलों में बढ़ोतरी देख ...और पढ़ें

    लाइफस्‍टाइल में बदलाव से डायबिटीज के मामलों में बढ़ोतरी।
    लाइफस्‍टाइल में बदलाव से डायबिटीज के मामलों में बढ़ोतरी।

    HighLights

    1. विश्‍व मधुमेह दिवस पर लोगों को करें जागरूक।
    2. भारत में बढ़ रहे डायब‍िटीज के मरीज।
    3. डायब‍िटीज का समय रहते पहचान करना जरूरी।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज के दौर में डायबिटीज तेजी से अपने पैर पसार रहा है। छोटे बड़े हर वर्ग के लोग डायब‍िटीज से पीड़ि‍त हैं। चाहे शहरी इलाके हों या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह डायबिटीज के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लाइफस्‍टाइल में बदलाव, अनियमित कार्य करने का समय, तनाव और जंक फूड जैसी आदतों से डायबिटीज के मामलों में इजाफा हो रहा है।

    न्‍यूबर्ग डायग्नोस्टिक के कंसल्‍टेंट पैथालॉजिस्‍ट डॉक्‍टर आकाश शाह का कहना है क‍ि डायबिटीज की समय रहते पहचान करना बेहद जरूरी है। क्‍योंक‍ि बीमारी की पहचान न होने से व्‍यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज से दिल से जुड़ी बीमारियां, क‍िडनी डैमेज होना, आंखों की रोशनी का जाना जैसी कई समस्‍याएं हो सकती हैं। यहां तक कि अंगों काे काटना तक पड़ सकता है। डायबि‍टीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्‍लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है, जो समय के साथ दिल, आंखों, क‍िडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

    दो प्रकार के होते हैं डायब‍िटीज

    इसमें सबसे नॉर्मल टाइप 2 डायबिटीज है, जो खासकर यंग जनरेशन में देखने को मिल रही है। इसमें शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज की बात करें ताे ये एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर खुद से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता और इसका इलाज केवल इंसुलिन इंजेक्शन से ही क‍िया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: World Diabetes Day 2024: शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

    हर साल जरूर करवाएं डायबिटीज का टेस्‍ट

    अगर हमें नई पीढ़ी को डायबिटीज से बचाना तो उसके लिए सबसे जरूरी है लाइफस्‍टाइल और व्यवहार में बदलाव कर लें। बचपन में शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण माेटापा तेजी से बढ़ जाता है जो बाद में डायबिटीज का कारण बन सकता है। इसके साथ ही जंक फूड भी एक बड़ी चिंता का विषय है। डॉक्‍टर आकाश  कहते हैं क‍ि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को साल में दो बार डायबिटीज की जांच जरूर करवानी चाहिए। ताक‍ि शुरूआत में ही बीमारी का पता लगाया जा सके ।

    खबरें और भी

    डायबिटीज के आम लक्षण

    • बार-बार पेशाब आना

    • बहुत ज्‍यादा प्यास लगना

    • बार-बार भूख लगना

    • थकान होना

    • कम दिखाई देना

    • घाव का ठीक न होना

    • हाथों या पैरों में झुनझुनी

    डायब‍िटीज से बचाव के टिप्‍स

    हेल्‍दी डाइट लें: अगर आप मधुमेह जैसी घातक बीमारी से बचना चाहते हैं तो आप हेल्‍दी डाइट लें। तेल मसालों के साथ-साथ मीठे से भी परहेज करें। कोशिश करें क‍ि खाने में हरी सब्जियों की मात्रा अधि‍क हो।

    एक्‍सरसाइज करें: डायबि‍टीज से बचाव के लिए नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करें। सुबह शाम वॉक करें।  

    तनाव न लें: डायब‍िटीज का सबसे बड़ा दुश्‍मन तनाव है। अगर आपको कि‍सी भी चीज को लेकर तनाव है तो आप ध्‍यान करें। नेचर के करीब जाएंं। रिलैक्‍स करने वाले म्‍यूजिक सुनें। 

    धूम्रपान, शराब और कैफीन से बचें: आप जितनी अधिक सिगरेट पीते हैं, टाइप 2 मधुमेह होने का जोखिम उतना ही अधिक होता है। चाहे आपको कोई भी प्रकार का मधुमेह हो, धूम्रपान करने से आपके मधुमेह को प्रबंधित करना कठिन हो जाता है।

    नियमित जांच कराएं: आपको समय-समय पर जांंच करवाते रहना चाहिए। इससे समय रहते बीमारी का पता लगाया जा सकता है और समय से इलाज हो सकता है। 

    यह भी पढें: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा Diabetes का खतरा, डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके