Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए घातक न बन जाए सर्दी का मौसम, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 07:38 AM (IST)

    सर्दियों के मौसम में अक्सर ही हम काफी आलसी हो जाते हैं। कम फिजिकल एक्टिविटी और ढेर सारा खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। डायबिटीज के मरीजो ...और पढ़ें

    सर्दियों में इन तरीकों से करें डायबिटीज कंट्रोल
    सर्दियों में इन तरीकों से करें डायबिटीज कंट्रोल

    HighLights

    1. सर्दियों में शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है।
    2. इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
    3. एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट खाने से ब्लड शुगर को मैनेज किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Diabetes: सर्दियों के मौसम में, रजाई में बैठकर गर्मा-गर्म हल्वा खाना सभी को मजेदार लगता है। सर्दियों का मौसम काफी आरामदेह और टेस्टी खाने की वजह से कई लोगों का फेवरेट होता है। हालांकि, डाबिटीज के मरीज अगर सावधानियां न बरतें, तो उनके लिए यह घातक भी हो सकता है।

    सर्दियों के मौसम में अक्सर ही हम कम एक्टिव रहते हैं और हमारा खान-पान भी खूब हैवी होता है। इस कारण से, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक हानिकारक हो सकती है। इसके अलावा, सर्दियों में आपके शरीर का स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है, जिस वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं, ठंड के मौसम में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: क्या आपको भी सर्दियों के मौसम में हर वक्त आता है आलस, तो दूर करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

    स्ट्रेस मैनेज करें

    स्ट्रेस की वजह से हमारा शरीर कोर्टिसोल रिलीज करता है, जिस वजह से इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेज करने की कोशिश करें। इसके लिए आप मेडिटेशन, योग आदि करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद मिलेगी।

    एक्सरसाइज करें

    एक्सरसाइज करना आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है, यह तो आप जानते ही हैं। एक्सरसाइज न करने की वजह से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा, कोलेस्ट्रोल बढ़ने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी समस्या हो सकती है। ये सभी चीजें, डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए रोज थोड़ी देर, एक्सरसाइज करें।

    खबरें और भी

    ब्लड शुगर लेवल की जांच करें

    डायबिटीज के मरीजों को वैसे भी नियमित तौर से ब्लड शुगर लेवल की जांच करते रहना चाहिए। सर्दियों में खासकर अपना ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करें और अगर शुगर लेवल ज्यादा या कम हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    खाने पर ध्यान दें

    सर्दियों में आमतौर पर हम अधिक कैलोरी वाला खाना खाते हैं, जो कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बर्न नहीं हो पाते और बॉडी में फैट की तरह स्टोर होते हैं। इसलिए खाने में हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करें। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दही, फल आदि को शामिल करें। अधिक फैट वाले खाने को कम मात्रा में खाएं।

    यह भी पढ़ें: गर्दन का दर्द बन सकता है आपके जी का जंजाल, इन तरीकों से करें बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik