विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diabetes: डायबिटीज के मरीज रोजाना जरूर खाएं ये 5 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 12 Jan 2023 03:42 PM (IST)

Diabetes दही में कैल्शियम विटामिन बी2 विटामिन बी12 पोटेशियम मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार ...और पढ़ें

Diabetes: डायबिटीज के मरीज रोजाना जरूर खाएं ये 5 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
Diabetes: डायबिटीज के मरीज रोजाना जरूर खाएं ये 5 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से दूर रहने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मधुमेह के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना ये 5 चीजें जरूर खाएं। इन चीजों के सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

दही खाएं

इसमें कैल्शियम, विटामिन बी2, विटामिन बी12, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना दही का सेवन जरूर करें।

अंडे खाएं

अंडा प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है। साथ ही अंडे में अमीनो एसिड भी पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए अंडे का सेवन जरूर करें।

कीवी खाएं

इस फल में गुणकारी विटामिन सी, ई, के, पोटैशियम, फोलेट, आयरन पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए कीवी फल को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन जरूर करें।

मेथी का सेवन करें

इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है जो रक्त में शर्करा को तोड़कर इंसुलिन उत्सर्जन में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए मेथी का सेवन रोजाना जरूर करें। आप मेथी का सेवन दही में मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना सुबह मेथी पानी का सेवन करें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

ओट्स खाएं

ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। इस वजह से ओट्स हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना ओट्स का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।